Mahindra की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6e लॉन्च, जानें शुरुआती कीमत और बेहतरीन फीचर्स

Mahindra ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6e लॉन्च कर दी है। जानें इसकी शुरुआत कीमत, बेहतरीन फीचर्स और क्यों यह कार EV बाजार में हिट हो सकती है।

महिंद्रा ने अपनी दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra BE 6e और XEV 9e को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। दोनों कारों में ग्राहकों के लिए बेहतरीन फीचर्स और आधुनिक टेक्नोलॉजी का समावेश किया गया है। खास बात यह है कि Mahindra BE 6e की शुरुआती कीमत 18.90 लाख रुपये रखी गई है, जो इसे इलेक्ट्रिक एसयूवी के बाजार में एक आकर्षक विकल्प बनाती है।

Mahindra BE 6e और XEV 9e को आधिकारिक रूप से बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है। इन दोनों कारों में आकर्षक लुक्स, बेहतरीन बैटरी क्षमता और आधुनिक तकनीक के साथ कई खास फीचर्स दिए गए हैं। Mahindra BE 6e की कीमत 18.90 लाख रुपये से शुरू होती है, जो इसे एक प्रतिस्पर्धात्मक विकल्प बनाती है। इन कारों में नया डिज़ाइन, मजबूत बैटरी और स्मार्ट फीचर्स ग्राहकों को एक शानदार ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेंगे। आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में क्या कुछ खास है।

महिंद्रा BE 6e आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च

Mahindra की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6e लॉन्च, जानें शुरुआती कीमत और बेहतरीन फीचर्स

महिंद्रा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra BE 6e को आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इस नई इलेक्ट्रिक कार में शार्प स्टाइलिंग, डुअल-टोन व्हील आर्च और नया C-शेप एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट दिया गया है, जो इसे एक मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देता है। इसके अलावा, रैपराउंड LED टेल-लाइट्स और स्प्लिट स्पॉयर इसकी डिजाइन को और भी आकर्षक बनाते हैं।

एयरक्राफ्ट-स्टाइल कंट्रोल पैनल और हाई-एंड इंफोटेनमेंट

Mahindra की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6e लॉन्च, जानें शुरुआती कीमत और बेहतरीन फीचर्स

महिंद्रा BE 6e का इंटीरियर्स भी काफी शानदार है, जिसमें ड्राइवर के चारों ओर हेलो-जैसा ट्रिम और एयरक्राफ्ट-स्टाइल कंट्रोल पैनल दिया गया है। 12.3 इंच की डुअल फ्लोटिंग स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा, कार में हाई-एंड इंफोटेनमेंट और ड्राइविंग मोड्स जैसी सुविधाएं कार को और भी प्रीमियम बनाती हैं।

लंबी रेंज और तेज चार्जिंग क्षमता

Mahindra की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6e लॉन्च, जानें शुरुआती कीमत और बेहतरीन फीचर्स

महिंद्रा BE 6e को दो बैटरी पैक ऑप्शन्स के साथ पेश किया गया है, 59 kWh और 79 kWh। यह एसयूवी 6 सेकंड में 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है और सिंगल चार्ज में 682 किमी तक चल सकती है। इसके अलावा, महिंद्रा BE 6e की बैटरी 20 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है, जो इसे तेज चार्जिंग और लंबी रेंज के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है।

Leave a comment