Maxico Bus Accident: मैक्सिको में दिल दहला देने वाला हादसा, बस में आग लगने से 41 लोग जिंदा जले

मैक्सिको के टबैस्को में भीषण बस दुर्घटना में 41 लोगों की मौत हो गई। बस और ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई, प्रशासन ने जांच शुरू की। मैक्सिको के टबैस्को में भीषण

टबैस्को अधिकारियों ने अब तक 38 शव बरामद किए हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बस ऑपरेटर टूर्स एकोस्टा ने हादसे की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है।

Maxico Bus Accident: दक्षिणी मैक्सिको के टबैस्को राज्य में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 41 लोगों की जान चली गई। सरकारी बयान के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब 48 यात्रियों से भरी एक बस की टक्कर एक ट्रक से हो गई। बस कैनकन से टबैस्को आ रही थी।

आग की लपटों में घिरी बस

Maxico Bus Accident: मैक्सिको में दिल दहला देने वाला हादसा, बस में आग लगने से 41 लोग जिंदा जले

टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई, जिससे उसमें सवार 38 यात्रियों और दोनों ड्राइवरों की मौत हो गई। ट्रक चालक भी इस हादसे में मारा गया। रॉयटर्स की ओर से जारी तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि आग लगने के बाद बस पूरी तरह जल गई और केवल उसका फ्रेम ही बचा।

शवों की बरामदगी और जांच जारी

टबैस्को प्रशासन ने बताया कि अब तक 38 शव बरामद किए जा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त बस से साक्ष्य जुटाने का काम जारी है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

बस ऑपरेटर ने जताया खेद

Maxico Bus Accident: मैक्सिको में दिल दहला देने वाला हादसा, बस में आग लगने से 41 लोग जिंदा जले

बस ऑपरेटर 'टूर्स एकोस्टा' ने फेसबुक पर बयान जारी कर हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि वे प्रशासन के साथ मिलकर जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह पता लगाया जाएगा कि दुर्घटना के समय बस की रफ्तार सीमा के भीतर थी या नहीं।

हादसे की जांच कैंपेचे अभियोजक कार्यालय में होगी

टूर्स एकोस्टा ने जानकारी दी कि सार्वजनिक मंत्रालय ने हादसे की जांच कैंपेचे के कैंडेलारिया नगर पालिका के अभियोजक कार्यालय को सौंपी है। बस में मारे गए लोगों के परिजनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के लिए इसी विभाग में संपर्क करना होगा।

Leave a comment