Mumbai University: डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्स की परीक्षा तिथियों में किया गया बदलाव, जानें पूरी जानकारी

Mumbai University: डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्स की परीक्षा तिथियों में किया गयाmbai Unive ऑनलाइन कोर्स की परीक्षा तिथियों में किया गया बदलाव, जानें पूरी जानकारी

मुंबई यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन और डिस्टेंस प्रोग्राम के लिए कुछ परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 19 नवंबर 2024 को होने वाली परीक्षा अब 30 नवंबर को होगी, जबकि 20 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा को 7 दिसंबर 2024 तक स्थगित कर दिया गया है।

नई दिल्ली: मुंबई यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन या डिस्टेंस कोर्सेज में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कारण विश्वविद्यालय ने अपने कुछ डिस्टेंस और ऑनलाइन शिक्षण पाठ्यक्रमों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है। यूनिवर्सिटी के अनुसार, पहले 19 नवंबर 2024 को होने वाली परीक्षा अब 30 नवंबर को होगी, जबकि 20 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा को अब 7 दिसंबर 2024 तक स्थगित कर दिया गया है।

मुंबई यूनिवर्सिटी की ओर से जारी अपडेट

Mumbai University: डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्स की परीक्षा तिथियों में किया गया बदलाव, जानें पूरी जानकारी

मुंबई विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है, शीतकालीन 2024 की विभिन्न परीक्षाओं के लिए एक संदर्भ आमंत्रित किया जाता है। निदेशक, दूरस्थ और मुक्त शिक्षण संस्थान, और कला, वाणिज्य और प्रबंधन, और विज्ञान और प्रौद्योगिकी में संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को सूचित किया जाता है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के कारण 19 और 20 नवंबर 2024 को होने वाली परीक्षाओं की तारीखें पुनर्निर्धारित की गई हैं। ये परीक्षाएँ अब संशोधित तारीखों पर आयोजित की जाएंगी।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की निर्धारित तिथियां

चुनाव आयोग की ओर से महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए पहले ही तिथियों की घोषणा की जा चुकी है। राज्य में सभी 288 सीटों पर एक साथ 20 नवंबर 2024 को वोट डाले जाएंगे। मतदान के बाद, 23 नवंबर 2024 को मतगणना आयोजित की जाएगी।

दूरस्थ शिक्षा का इतिहास और कार्यक्रम

Mumbai University: डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्स की परीक्षा तिथियों में किया गया बदलाव, जानें पूरी जानकारी

मुंबई यूनिवर्सिटी की पत्राचार पाठ्यक्रम की स्थापना 1971-72 में हुई थी। इसे 1993 में 'दूरस्थ शिक्षा संस्थान' में अपग्रेड किया गया, जिसके बाद यह एक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान बन गया। तब से, यह उन अभ्यर्थियों को दूरस्थ और मुक्त शिक्षा प्रदान करता है जो किसी कारणवश अपनी पढ़ाई नियमित मोड में पूरी नहीं कर पाए।

इस विश्वविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम, एमए/एमएससी/एमसीए, और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a comment