Odisha News: सुपरस्टार अनुभव महांति आज भाजपा कार्यक्रम में हुए शामिल, बीजद छोड़ भाजपा का थामा दामन

भारत हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, ओडिशा हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 01 अप्रैल हिंदी न्यूज़, अनुभव महांति ने बीजद छोड़ भाजपा का थामा दामन ओडिशा न्यूज़

ओडिशा फिल्‍म इंडस्‍ट्री या ओलीवुड के सुपरस्‍टार सह केन्द्रपाड़ा लोकसभा सीट से सांसद अनुभव महांति सोमवार को बीजू जनता दल छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

भुवनेश्वर लोकसभा चुनाव: नई दिल्ली के भाजपा पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में आज मशहूर सुपरस्टार सांसद अनुभव महांति शामिल हुए। वहां उन्होंने भाजपा में शामिल होने को कहा। जानकारी के मुताबिक, अनुभव ने 30 मार्च को बीजद से इस्तीफा दिया था। वह आज उत्‍कल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ जुड़े।

भाजपा में शामिल होने की वजह: अनुभव

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा (BJP) में शामिल होने के बाद अनुभव महांति ने कहा कि आज 01 अप्रैल को ओडिशा दिवस को उत्कल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में आज ओड़िआ माटी के स्वाभिमान, सम्मान एवं पूरे भारत के सम्मान के लिए मैं भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि मुझे दो महान नेताओं के नेतृत्व में काम करने का मौका मिला है। मुझे बहुत खुशी है कि मैंने आदरणीय नवीन पटनायक के सानिध्य में काम किया है और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में काम करने का मौका मिल रहा है।

सांसद अनुभव ने क्या कहा

सूत्रों के मुताबिक, सांसद अनुभव ने कहा कि देश के विकास के लिए पीएम मोदी जी के नेतृत्व में संसद में जो भी बिल आया हमने उसका पूरा समर्थन किया। और कई ऐतिहासिक बिल पारित होते हुए हमने देखा है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हो या आजादी के पहले के बने नियम कानूनों को खत्म कर स्वदेशी कानून लाना हो, उसका मैं साक्षी रहा हूं। हमारे लिए ये एक गौरवान्वित है।

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने जो सपना देखा है कि आने वाले समय में भारत दुनिया का श्रेष्ठ देश होगा, इसके लिए हम सब मिलकर देश एवं मातृभूमि के लिए अपना उत्तरदायित्व निभाएंगे और उनके सपने को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता परिवार एवं समर्थकों के साथ बातचीत करने के बाद सहमति से आज भाजपा में शामिल हुआ हूं।

Leave a comment