PM Kisan Yojana 23rd Installment: करोड़ों किसानों को जल्द मिल सकते हैं 2,000 रूपये, ऐसे करें स्टेटस चेक

PM Kisan Yojana 23rd Installment जल्द जारी हो सकती है। पात्र किसानों को 2,000 रुपये मिलेंगे। जानें कैसे चेक करें अपना स्टेटस, लाभार्थी सूची और जरूरी अपडेट।

देश के करोड़ों किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 23वीं किस्त का इंतजार है। केंद्र सरकार जल्द ही पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की अगली किस्त ट्रांसफर कर सकती है।

बिजनेस न्यूज़: देशभर के करोड़ों किसानों की नजर अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त पर टिकी है। केंद्र सरकार जल्द ही पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की अगली किस्त ट्रांसफर करने की तैयारी में है। हालांकि, इस बार भी कुछ किसानों को भुगतान में देरी या रोक का सामना करना पड़ सकता है, यदि उन्होंने जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं। सरकारी योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खातों में दी जाती है।

इन 3 कारणों से रुक सकती है किस्त

अब तक पीएम किसान योजना की 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। सरकार के अनुसार, 23वीं किस्त 20 जून को जारी किए जाने की संभावना है। इस राशि का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कुछ तकनीकी और दस्तावेजी कारणों से किस्त अटक सकती है। प्रमुख कारण इस प्रकार हैं:

e-KYC पूरी न होना: PM-KISAN योजना के सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है। e-KYC को पीएम किसान पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर के माध्यम से पूरा किया जा सकता है।

  • भूमि रिकॉर्ड सत्यापन (Land Seeding): किसान के आवेदन में भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन जरूरी है। यदि स्टेटस में ‘Land Seeding: No’ दिखता है, तो भुगतान रोक दिया जा सकता है।
  • बैंक खाता आधार से लिंक न होना: DBT (Direct Benefit Transfer) के तहत राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। इसके लिए बैंक खाता आधार से लिंक और DBT सक्रिय होना जरूरी है।

कैसे चेक करें PM Kisan Beneficiary Status

PM Kisan Yojana 23rd Installment: करोड़ों किसानों को जल्द मिल सकते हैं 2,000 रूपये, ऐसे करें स्टेटस चेक

किसान अपने लाभार्थी स्टेटस को ऑनलाइन आसानी से जांच सकते हैं:

  • स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं — PM Kisan Portal
  • स्टेप 2: होमपेज पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाकर ‘Know Your Status’ विकल्प चुनें।
  • स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • स्टेप 4: कैप्चा कोड भरें और ‘Get OTP’ या ‘Get Data’ पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
  • स्टेप 5: OTP दर्ज करने के बाद आपका पूरा स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।

यदि स्टेटस में कोई कमी दिखाई देती है, तो किसान, अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं. सरकार का कहना है कि समय रहते सुधार कर लेने पर किसानों की किस्त जारी कर दी जाएगी।

Leave a comment