Haryana News: घर आई नन्ही खुशियां, पोते की खुशी में किन्नरों को दिया 12 लाख का प्लॉट, पिता बोले- हमारी तरफ से छोटी सी भेंट

हरियाणा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, रेवाड़ी हिंदी न्यूज़, गुजरात हिंदी न्यूज़ रोहतक हिंदी न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़

घर में नन्हा मेहमान आने की खुशी बहुत बड़ी होती है. हरियाणा में एक नवजात शिशु के दादा ने पोते की खुशी में घर पर पधारे किन्नरों को उपहार स्वरूप 100 गज का प्लाट (जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रूपये) दे दिया। 

रेवाड़ी: शादी होने, बच्चा होने या कोई मंगल अवसर पर घर आने वाले किन्नरों को बधाई मांगने पर ज्यादा जगह दुत्कार और परेशान का सामना करना पड़ता है. लेकिन कुछ ऐसे भी बड़े दिलवाले होते है जो बधाई मांगने से पहले ही दिल खोलकर अगले की झोली भर देते हैं। ऐसा दृश्य शहर के सती कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार ने घर में बेटे के जन्म पर बधाई देने आए किन्नरों को बिना मांगे ही 100 गज का प्लाट देने की घोषणा कर दी।

नवजात के दादा है जमींदार और पिता वकील

आसपास के लोगों ने Subkuz.com को बताया कि घर आए नन्हे मेहमान के दादा शमशेर सिंह ने परिवार के सभी सदस्यों की सहमति के बाद ही यह पहल की है। नवजात शिशु के दादा बड़े जमींदार हैं और बच्चे के पिता प्रवीन कुमार कोर्ट में वकालत करते हैं। शुक्रवार (29 मार्च 2024) को बेटे के जन्म होने की सूचना मिलने के बाद घर पर बधाई देने के लिए किन्नर हुमा श्री अपने साथियों के साथ मंगल गीत गाते हुए प्रांगण में पहुंची।

बताया कि किन्नरों ने घर आकर नाच-गाना करने लगी, उसके बाद दादा शमशेर सिंह ने वार्ड 28 के रामसिंह पुरा स्थित नियमित कॉलोनी में अपना 100 गज का प्लाट किन्नरों को उपहार स्वरूप देने की घोषणा की। इस प्लाट की कीमत तकरीबन 11-12 लाख रुपये है। नवजात के पिता प्रवीन कुमार ने कहां कि किन्नरों के पास आय का कोई अन्य स्रोत नहीं होता है। इसलिए हमारे परिवार ने यह छोटी सी भेंट देने की पहल की हैं। किन्नरों को आभास भी नहीं था की बिना मांगे इतनी बड़ा बधाई उपहार मिलेगी।

परिवार में हुआ पहला बेटा

Haryana News: घर आई नन्ही खुशियां, पोते की खुशी में किन्नरों को दिया 12 लाख का प्लॉट, पिता बोले- हमारी तरफ से छोटी सी भेंट

जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह के परिवार में यह पहला बेटा हुआ है, जिसके कारण इतनी ज्यादा खुशी का माहौल बना हुआ है। नवजात की दादी मां सरला देवी ने बताया कि बेटे के जन्म से पहले ही बच्चे के दादा ने किन्नरों को प्लाट देने का मन बनाया था। नवजात के पिता प्रवीन कुमार ने बताया की बेटे के होने की खुशी में केवल यह छोटी सी भेंट देने का प्रयास किया है। शमशेर के परिवार द्वारा दिए गए इस उपहार की गांव में बहुत चर्चा हो रही है।

 

Leave a comment