Rajasthan: चुरू में ट्रक और SUV की भयंकर टक्कर, हादसे में 5 की मौत, 2 घायल

राजस्थान के चुरू जिले में हुए सड़क हादसे में एसयूवी और ट्रक के बीच भयंकर टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग गंभीर घायल हैं। राजस्थान के चुरू जिले मे हुए सड़क

राजस्थान के चुरू जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर सरदारशहर के पास हुआ, जहां एक एसयूवी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है। 

Rajasthan Accident: राजस्थान के चुरू जिले में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक एसयूवी और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। यह घटना चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर सरदारशहर के पास हुई। एसयूवी सरदारशहर से हनुमानगढ़ की ओर जा रही थी, जब ट्रक से टकराकर यह दुर्घटना घटी।

पीड़ितों के शवों को क्रेन से निकाला

Rajasthan: चुरू में ट्रक और SUV की भयंकर टक्कर, हादसे में 5 की मौत, 2 घायल

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से एसयूवी में फंसे शवों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, टक्कर के बाद एसयूवी में सवार लोग बुरी तरह फंस गए थे। हादसे में एसयूवी सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान 

पुलिस ने मृतकों की पहचान कमलेश (26), राकेश (25), पवन (33), धनराज (एसयूवी सवार) और ट्रक चालक नंदलाल के रूप में की है। घायलों को चूरू जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि हादसा किस कारण हुआ। स्थानीय लोगों और गवाहों से जानकारी जुटाई जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता चल सके।

Leave a comment