Ratan Tata Died: रतन टाटा का निधन! आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट, लिखा - 'मेरे बारे में सोचने के लिए धन्यवाद'...

टाटा समूह के मानद चेयरमैन और प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का निधन बुधवार की रात को हो गया। वह 86 वर्ष के थे और उनका निधन दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में

हाल ही में कुछ खबरों में दावा किया गया था कि रतन टाटा का रक्तचाप गिर गया था और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया, जिसमें उन्होंने क्या कहा था? आइए जानते हैं..

Ratan Tata: टाटा समूह के मानद चेयरमैन और प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का निधन बुधवार की रात को हो गया। वह 86 वर्ष के थे और उनका निधन दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात साढ़े 11 बजे हुआ। रतन टाटा पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। रतन टाटा को उनके अद्भुत नेतृत्व, उद्योग में योगदान और परोपकारी कार्यों के लिए जाना जाता था। उनके निधन से पूरे देश में शोक की भावना है, और कई प्रमुख व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

टाटा परिवार के बयान

Ratan Tata Died: रतन टाटा का निधन! आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट, लिखा - 'मेरे बारे में सोचने के लिए धन्यवाद'...

रतन टाटा के निधन के बाद, टाटा परिवार ने एक हृदयस्पर्शी बयान जारी किया। उन्होंने अपने दुख का इज़हार करते हुए कहा, "हम, उनके भाई, बहन और परिवार, उन सभी लोगों से मिले प्यार और सम्मान में सांत्वना और सुकून पाते हैं, जो उनका सम्मान करते थे। यद्यपि रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं हैं, उनकी विनम्रता, उदारता और उद्देश्य की विरासत आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।"

टाटा संस के चेयरमैन ने दी प्रतक्रिया

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें अपना मित्र और मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा, "हम रतन नवल टाटा को अत्यंत दुख के साथ विदाई दे रहे हैं। वह वास्तव में एक असाधारण नेता थे, जिनके अद्वितीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ताने-बाने को भी आकार दिया है।" चंद्रशेखरन ने रतन टाटा के नेतृत्व की सराहना करते हुए भारतीय उद्योग और समाज पर उनके प्रभाव को उजागर किया।

अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट: रतन टाटा

Ratan Tata Died: रतन टाटा का निधन! आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट, लिखा - 'मेरे बारे में सोचने के लिए धन्यवाद'...

रतन टाटा का अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट 7 अक्टूबर 2024 को सामने आया, जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने बताया कि वह उम्र-संबंधी बीमारियों के चलते चिकित्सा जांच करवा रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर है और किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है। टाटा ने सभी को गलत जानकारी फैलाने से बचने की अपील की और कहा, "ये आरोप निराधार हैं। मैं स्वस्थ हूं।"

रतन टाटा ने क्यों किया था पोस्ट?

Ratan Tata Died: रतन टाटा का निधन! आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट, लिखा - 'मेरे बारे में सोचने के लिए धन्यवाद'...

रतन टाटा का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट उनके स्वास्थ्य के बारे में फैली अफवाहों के जवाब में था। कुछ समाचारों में यह बताया गया था कि उन्हें रक्तचाप में गिरावट के कारण ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सब निराधार हैं।

टाटा ने कहा, "मुझे अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों की जानकारी है और मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह उम्र संबंधी बीमारियों के कारण चिकित्सा जांच करा रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है।

Leave a comment