RPSC Senior Teacher Exam 2024: राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 28 दिसंबर से शुरू, आरपीएससी ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल

राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 28 दिसंबर से शुरू हो रही है। आरपीएससी ने परीक्षा शेड्यूल जारी किया, जानें पूरी जानकारी, परीक्षा का शेड्यूल, सीनियर टीचर

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 28 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2024 तक चलेगी। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया हैं।

एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?

RPSC ने जानकारी दी है कि सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 दिसंबर 2024 को जारी किए जाएंगे।

कहां मिलेगा एडमिट कार्ड?

उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और एसएसओ पोर्टल के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें डाउनलोड?

RPSC Senior Teacher Exam  2024: राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 28 दिसंबर से शुरू, आरपीएससी ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल

·       वेबसाइट पर जाएं।

·       अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

·       एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लें।

परीक्षा का शेड्यूल

·       सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 28 से 31 दिसंबर तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी

·       सुबह की पाली: 9:30 से 12:30 बजे तक

·       दोपहर की पाली: 2:30 से 5:00 बजे तक

आखिरी दिन का शेड्यूल

RPSC Senior Teacher Exam  2024: राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 28 दिसंबर से शुरू, आरपीएससी ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल

31 दिसंबर को परीक्षा सिर्फ एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

पहले दिन का पेपर

·       28 दिसंबर को सुबह की पाली में सोशल साइंस का पेपर होगा।

·       दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा होगी।

·       29 दिसंबर को साइंस विषय की परीक्षा होगी।

ओएमआर उत्तर पत्रक में 5वें विकल्प के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय

इस बार अभ्यर्थियों को ओएमआर उत्तर पत्रक में 5वें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। आयोग ने इसकी सूचना अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी हैं।

महत्वपूर्ण निर्देश

RPSC Senior Teacher Exam  2024: राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 28 दिसंबर से शुरू, आरपीएससी ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल

·       परीक्षा के दिन 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

·       एडमिट कार्ड और एक वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड) साथ लाना अनिवार्य हैं।

·       परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाना प्रतिबंधित हैं।

·       परीक्षा जिले की जानकारी कब और कहां मिलेगी?

·       उम्मीदवार 21 दिसंबर 2024 से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर अपने परीक्षा जिले की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

RPSC परीक्षा कार्यक्रम कैसे देखें?

RPSC Senior Teacher Exam  2024: राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 28 दिसंबर से शुरू, आरपीएससी ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल

·       RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

·       "सीनियर टीचर (संस्कृत शिक्षा विभाग) परीक्षा कार्यक्रम 2024" लिंक पर क्लिक करें।

·       परीक्षा कार्यक्रम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

·       इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी और अपडेट के लिए RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

Leave a comment