Sriram Krishnan: डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें White House का सीनियर AI पॉलिसी एडवाइजर क्यों नियुक्त किया? जानिए

डोनाल्ड ट्रंप ने श्रीराम कृष्णन को व्हाइट हाउस का सीनियर AI पॉलिसी एडवाइजर नियुक्त किया। जानिए उनकी काबिलियत और AI में विशेषज्ञता के कारण क्या है यह बड़ा फैसला

भारतीय-अमेरिकी एंटरप्रेन्योर श्रीराम कृष्णन को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस का सीनियर AI पॉलिसी एडवाइजर नियुक्त किया है। कृष्णन, जो विभिन्न कंपनियों में लीडरशिप भूमिकाएं निभा चुके हैं, अब व्हाइट हाउस को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संबंधित मामलों पर सलाह देंगे। ट्रंप ने AI के क्षेत्र में अमेरिकी नेतृत्व को बनाए रखने के अपने संकल्प को व्यक्त करते हुए कहा कि वह डेविड सैक्स और श्रीराम कृष्णन के साथ मिलकर काम करेंगे। इस नियुक्ति पर कृष्णन ने ट्रंप का धन्यवाद किया और नए जिम्मेदारी को लेकर सम्मान और उत्साह व्यक्त किया।

कौन हैं श्रीराम कृष्णन

Sriram Krishnan: डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें White House का सीनियर AI पॉलिसी एडवाइजर क्यों नियुक्त किया? जानिए

भारतीय-अमेरिकी एंटरप्रेन्योर श्रीराम कृष्णन ने कई प्रमुख कंपनियों में लीडरशिप भूमिकाएं निभाई हैं और अब व्हाइट हाउस में सीनियर एआई पॉलिसी एडवाइजर के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। अपने करियर में, कृष्णन ने माइक्रोसॉफ्ट, ट्विटर, याहू, फेसबुक और स्नैप जैसी कंपनियों में उच्च पदों पर काम किया है। खासतौर पर, उन्होंने अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के साथ मिलकर ट्विटर में बदलाव के समय अहम भूमिका निभाई थी, जब मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया था।

इसके अलावा, कृष्णन ने Andreessen Horowitz (a16z) के साथ भी काम किया और कंपनी के वैश्विक संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 2023 में, उन्होंने लंदन में खुले ऑफिस का प्रभार संभाला था, लेकिन उसी वर्ष नवंबर में उन्होंने कंपनी से अलविदा ले लिया।

भारतीय अमेरिकी समुदाय ने फैसले का स्वागत

Sriram Krishnan: डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें White House का सीनियर AI पॉलिसी एडवाइजर क्यों नियुक्त किया? जानिए

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय-अमेरिकी श्रीराम कृष्णन को व्हाइट हाउस के सीनियर एआई पॉलिसी एडवाइजर के रूप में नियुक्त किए जाने के फैसले का भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने स्वागत किया है। इस पर इडियास्पोरा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजीव जोशीपुरा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हम श्रीराम कृष्णन को इस सम्मानित भूमिका के लिए हार्दिक बधाई देते हैं। पब्लिक पॉलिसी, इंटरनेशनल अफेयर्स, टेक्नोलॉजी और इन्वेस्टिंग में उनकी विशेषज्ञता देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण और अमूल्य साबित होगी।"

20 जनवरी को शपथ लेंगे ट्रंप

Sriram Krishnan: डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें White House का सीनियर AI पॉलिसी एडवाइजर क्यों नियुक्त किया? जानिए

इसी साल नवंबर में हुए चुनावों में जीत हासिल करने के बाद, डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक शपथ नहीं ली है और वह 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे। ट्रंप पिछले 13 दशकों में अमेरिका के पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति होंगे, जो दोबारा राष्ट्रपति पद पर आ रहे हैं। चुनाव में जीतने के बाद से उन्होंने अपनी सरकार के लिए कई अहम नियुक्तियां की हैं, जिसमें भारतीय-अमेरिकी श्रीराम कृष्णन को व्हाइट हाउस का सीनियर एआई पॉलिसी एडवाइजर नियुक्त करना खास है।

Leave a comment