SSC CHSL Result 2024: एसएससी सीएचएसएल टियर 1st परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

एसएससी सीएचएसएल टियर 1st परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट, एग्जाम हिंदी न्यूज़, एजुकेशन न्यूज़, न्यूज़

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीएचएसएल (CHSLE) 2024 टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं। इस साल के लिए, टियर 2 और टाइपिंग टेस्ट के लिए 41,465 उम्मीदवारों का चयन किया गया हैं।

SSC CHSL Result 2024: एसएससी सीएचएसएल टियर 1st परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

एजुकेशन डेस्क: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीएचएसएल टियर I परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है। यह रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में भाग लिया था, वे अब ssc.gov.in से एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट 2024 की मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आपको अपने रिजल्ट के बारे में कोई जानकारी चाहिए या आप अगले चरण के लिए तैयारियाँ करना चाहते हैं, तो एसएससी की वेबसाइट पर जाकर विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

टायर 2 के लिए 41465 उम्मीदवारों का हुआ चयन

SSC CHSL Result 2024: एसएससी सीएचएसएल टियर 1st परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

एसएससी सीएचएसएल (स्टाफ़ सिलेक्शन कमीशन कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल) परिणाम 2024, 6 सितंबर को घोषित किया गया है। परिणाम सूचना के अनुसार, एसएससी सीएचएसएल टियर 2 और टाइपिंग टेस्ट के लिए 41465 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराया गया है, जिसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और श्रेणी शामिल है। टियर I परीक्षा 1 जुलाई से 11 जुलाई, 2024 तक पूरे देश में कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी।

ऐसे चेक करें परिणाम

SSC CHSL Result 2024: एसएससी सीएचएसएल टियर 1st परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

* सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

* होम पेज पर दिख रही "रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।

* SSC CHSL टियर I रिजल्ट 2024 के लिए लिस्ट 1 और लिस्ट 2 पर क्लिक करें।

* एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें आप अपने रोल नंबर और अन्य विवरण देख सकते हैं।

* रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

ध्यान दें कि योग्य और अयोग्य उम्मीदवारों के अंक और अंतिम उत्तर कुंजी जल्द ही SSC की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी। इसके अलावा, टियर-II परीक्षा के आयोजन का कार्यक्रम भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। SSC CHSL टियर 1 परीक्षा के माध्यम से 3712 रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा CBT (कंप्यूटर-आधारित परीक्षण) मोड में आयोजित की गई थी। अधिक विवरण के लिए, कृपया SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

 

Leave a comment