कर्मचारी चयन आयोगी (SSC) ने एसएसी मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में हवलदार के 8326 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन शनिवार को जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक31 जुलाई की रात 11:00 बजे तक आनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
प्रयागराज: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की और से मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर, सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआइसी), केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) में हवलदार के 8326 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं. बता दें कि आवेदन प्रक्रिया शनिवार (29 जून) शुरू कर दी गई है। इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता मिनिमम दसवीं पास राखी गई हैं। एसएससी ने मंगलवार देर रात को भर्ती के संबंध में अधिसूचना जारी की थी।

जानकारी के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई रात 11:00 बजे तक निर्धारित की गई हैं। वहीं एक अगस्त की रात 11:00 बजे तक आवेदन फीस स्वीकार की जा सकेगी। कर्मचारी चयन आयोग के अधिकारी ने जानकारी दी की आवेदक फार्म में संशोधन 10 और 11 अगस्त को कर सकते हैं। भर्ती में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/कार्यालयों में ग्रुप सी के तहत एमटीएस के 4887 और सीबीआइसी (केंद्रीय जांच ब्यूरो) तथा सीबीएन (केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो) में हवलदार के 4887 पदों पर परीक्षा होनी हैं।
आवेदन के लिए अभ्यर्थी की योग्यता

एमटीएस भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट सेने का भी प्रावधान है। एमटीएस और हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से हाईस्कूल या समकक्ष डिग्री लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर जाकर उपलब्ध कर सकते हैं।
परीक्षा का समय और अंक विभाजन

Subkuz.com ने जानकारी के आधार पर बताया कि एमटीएस-हवलदार भर्ती के लिए दो सत्रों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि पहले सत्र में संख्यात्मक और गणितीय क्षमता तथा तर्क क्षमता और समस्या समाधान विषय का पेपर होगा। दोनों विषय में 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। पहले सत्र की परीक्षा के लिए कुल 120 अंक निर्धारित किये गए है। वहीं दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए 150 अंकों का पेपर होगा। इसमें सामान्य जागरूकता तथा अंग्रेजी भाषा और समझ से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 25-25 प्रश्न आएंगे। हर प्रश्न के लिए तीन अंक निर्धारित हैं। खास बात यह है कि पहले सत्र में परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं होगा, जबकि दूसरे सत्र में एक गलत उत्तर पर एक अंक काट लिया जाएंगा। अधिकारी ने बताया कि परीक्षा का आयोजन शहरों में किया जाएगा। उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य में एसएससी, मध्यक्षेत्र प्रयागराज में एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में आगरा, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, सीतापुर और वाराणसी में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।










