Telegram Ban Controversy: Pavel Durov ने उठाए सवाल, Reliance Jio पर लगाया BGP हाइजैकिंग का आरोप

Telegram Ban Controversy में Pavel Durov ने सवाल उठाए हैं और Reliance Jio पर BGP हाइजैकिंग का आरोप लगाया है। जानें पूरा मामला और तकनीकी विवाद।

नीट की 21 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा से पहले सरकार द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर 22 जून तक रोक लगाए जाने की खबर सामने आई है। इसी बीच टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव (Pavel Durov) ने भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Telegram Ban: भारत में NEET परीक्षा 2026 से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सरकार ने परीक्षा सुरक्षा और नकल रोकने के उद्देश्य से 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इसी बीच टेलीग्राम के सीईओ और संस्थापक पावेल डुरोव ने भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया है।

परीक्षा सुरक्षा के चलते अस्थायी बैन

सरकारी सूत्रों के अनुसार, NEET Examination 2026 के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर नकल और पेपर लीक से जुड़ी अफवाहों को रोकने के लिए टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी रोक लगाई गई है। इसके अलावा, 30 जून तक मैसेज एडिटिंग फीचर पर भी प्रतिबंध लगाया गया है ताकि गलत जानकारी के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके।

पावेल डुरोव ने Reliance Jio पर लगाए गए आरोप

Telegram Ban Controversy: Pavel Durov ने उठाए सवाल, Reliance Jio पर लगाया BGP हाइजैकिंग का आरोप

टेलीग्राम के संस्थापक Pavel Durov ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो BGP हाइजैकिंग के जरिए भारत के बाहर लाखों यूजर्स के लिए टेलीग्राम की पहुंच को बाधित कर रही है। डुरोव के अनुसार, यह तकनीकी गड़बड़ी नहीं बल्कि एक संभावित “जानबूझकर की गई कार्रवाई” हो सकती है, जिसे उन्होंने गंभीर इंटरनेट रूटिंग समस्या बताया।

डुरोव ने आरोप लगाया कि, रिलायंस जियो द्वारा BGP (Border Gateway Protocol) हाइजैकिंग की जा रही है. इससे भारत के बाहर, खासकर UAE जैसे देशों में भी टेलीग्राम सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. कंपनी ने इस समस्या से जुड़े कई रिपोर्ट्स को नजरअंदाज किया है. यह स्थिति प्रतिस्पर्धा से जुड़ी रणनीति का हिस्सा हो सकती है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि रिलायंस में व्हाट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा की हिस्सेदारी को देखते हुए इस विवाद में प्रतिस्पर्धात्मक पहलू हो सकता है।

इंटरनेट रूटिंग पर गंभीर चिंता

डुरोव ने कहा कि वैश्विक इंटरनेट रूटिंग सिस्टम का इस तरह दुरुपयोग गंभीर चिंता का विषय है। उनके अनुसार, नेटवर्क ऑपरेटर्स को चाहिए कि वे अनऑथराइज्ड BGP घोषणाओं को रोकें और यूजर्स के लिए स्थिर इंटरनेट सेवा सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भारत में टेलीग्राम पर प्रतिबंध के पीछे किसी टेलीकॉम या टेक कंपनी की भूमिका है, तो यह बेहद चिंताजनक होगा।

Telegram एक लोकप्रिय एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे 2013–14 में लॉन्च किया गया था। इसके संस्थापक पावेल डुरोव हैं, जिन्हें अक्सर “रूस का मार्क जुकरबर्ग” भी कहा जाता है। डुरोव ने 22 साल की उम्र में रूस का प्रमुख सोशल नेटवर्क VKontakte बनाया था। वर्तमान में उनके पास फ्रांस और UAE की नागरिकता है और वे टेक्नोलॉजी जगत में स्वतंत्र इंटरनेट और प्राइवेसी के समर्थक माने जाते हैं।

Leave a comment