UK Election Result 2024: I am Sorry! चुनाव में करारी हार के बाद बोले Rishi Sunak, कीर स्टारमर को लेकर कह दी ये बड़ी बात

इंडिया हिंदी न्यूज़, इटली हिंदी न्यूज़, अमेरिका हिंदी न्यूज़, देश की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, ब्रिटेन न्यूज़, लंदन हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़ , हिंदी न्यूज़

ऋषि सुनक ने चुनाव में करारी हार मिलने के बाद कहां कि आज सत्ता नए लीडर के हाथों में चली जाएगी जिसे जनता ने चुना है। सुनक ने कहां कि मैं कई अच्छे मेहनती उम्मीदवारों की हार की जिम्मेदारी खुद पर लेता हूं, मुझे उनकी हार पर बहुत खेद हैं।

लंदन: ब्रिटेन के चुनाव में  कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार ऋषि सुनक के साथ पार्टी की करारी हार हुई है। लेबर पार्टी ने इस आम चुनाव में भारी बहुमत से विजय हासिल की है। हारने के बाद सुनक ने Subkuz.com को बयान भी दिया। सुनक ने कहां मैंने जीत हासिल करने वाली लेबर पार्टी और उनके नेता कीर स्टारमर को बधाई देने के लिए फोन किया हैं। सुनक ने कहां कि मैं कई अच्छे मेहनती उम्मीदवारों की हार की जिम्मेदारी खुद पर लेता हूं, मुझे उनकी हार पर बहुत खेद हैं। रात अपने अथक प्रयासों अपने स्थानीय रिकॉर्ड और अपने समुदायों के प्रति समर्पण के बावजूद भी उनकी पार्टी के उम्मीदवार हार गए।

सुनक ने पार्टी हार की ली जिम्मेदारी

UK Election Result 2024:  I am Sorry! चुनाव में करारी हार के बाद बोले Rishi Sunak, कीर स्टारमर को लेकर कह दी ये बड़ी बात

सुनक ने मीडिया से बात करते हुए कहां शुक्रवार (5 जुलाई) को सत्ता शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सभी पक्षों की सद्भावना के साथ नए हाथों में सौंप दी जाएगी। सुनक ने कहां कि मैं अपनी पार्टी के कई अच्छे और मेहनती उम्मीदवारों की हार की जिम्मेदारी स्वयं लेता हूं, पार्टी के उम्मीदवार रात-दिन अपने अथक प्रयासों, स्थानीय रिकॉर्ड और अपने समुदायों के प्रति समर्पण के बावजूद हरने पर मुझे बहुत खेद हैं।

कीर स्टारमर कहां - जनता चाहती थी बदलाव

UK Election Result 2024:  I am Sorry! चुनाव में करारी हार के बाद बोले Rishi Sunak, कीर स्टारमर को लेकर कह दी ये बड़ी बात

लेबर पार्टी के नेता और ब्रिटेन के बनने वाले नए प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने मतदाताओं को शुक्रियां करते हुए कहां कि देश के लोग सरकार में बदलाव देखना चाहते थे, इसलिए उन्होंने लेबर पार्टी को भारी मतों से विजय बनाया। होलबोर्न और सेंट पैनक्रास से जीत हासिल करने वाले 61 वर्षीय स्टारमर ने अपने भाषण में कहां कि चाहे लोगों ने उन्हें वोट दिया हो या फिर नहीं दिया, 'मैं पीएम पद पर रहकर सभी निर्वाचन क्षेत्र के हर व्यक्ति की सेवा करूंगा।'

 

Leave a comment