UP Lok Sabha Election: रवि किशन ने प्रचार करने के लिए निकाली कार रैली, निरहुआ और आम्रपाली की मौजूदगी में चरम पर पहुंचा चुनावी प्रचार

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़, राजनितिक हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़, वाराणसी हिंदी न्यूज़

रोड शो, जनसभा, रैली और जनसंपर्क जैसे प्रचार के सभी रंग आखरी के कुछ समय के लिए देश में एक साथ देखने को मिले। भारतीय जनता पारी के उम्मीदवार रवि किशन ने कार रैली निकालकर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

UP Lok Sabha Election: रवि किशन ने प्रचार करने के लिए निकाली कार रैली, निरहुआ और आम्रपाली की मौजूदगी में चरम पर पहुंचा चुनावी प्रचार

गोरखपुर: लोकसभा चुनाव के आखरी चरण के मतदान से एक दिन पूर्व चुनाव प्रचार थम गया. इससे पहले गुरुवार (३० मई) को प्रचार का आखरी दिन होने के कारण प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत प्रचार में लगा दी। प्रचार समाप्त होने के लिए निर्धारित समय शाम पांच बजे तक सभी पार्टियों के उम्मीदवार अपने लोकसभा क्षेत्र में शहर से लेकर गांव तक कड़ी धुप में दौड़े। रोड शो, जनसभा, रैली, जनसंपर्क जैसे प्रचार के सभी रंग एक साथ कुछ ही समय में दिख गए। भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने कार रैली से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की। चुनाव प्रचार के लिए आजमगढ़ के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव के समर्थन में निरहुआ और भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने चुनाव प्रचार को चरम पर पहुंचा दिया।

प्रचार करने पहुंचे रवि किशन

UP Lok Sabha Election: रवि किशन ने प्रचार करने के लिए निकाली कार रैली, निरहुआ और आम्रपाली की मौजूदगी में चरम पर पहुंचा चुनावी प्रचार

जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवि किशन ने चुनाव प्रचार के आखरी दिन की शुरुआत जनसंपर्क अभियान से की। उन्होंने अपने आवास में लोगों मतदान के लिए राजी किया। उसके बाद वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय चुनाव कार्यालय पहुंच गए। कार्यकर्ताओं से बैठक के दौरान मतदान को लेकर तैयारी की पूरी जानकारी ली और पूर्व में निर्धारित कार रैली में शामिल होने के लिए चंपा देवी पार्क पहुंच गए।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए राणा राहुल सिंह अपने समर्थकों के साथ कार रैली में शामिल हुए। रवि किशन के रैली में पहुंचते ही योगी-मोदी-रविकिशन के विजय का नारा लगने से माहौल बहुत अच्छा बन गया। रैली के लिए कार पर रवि किशन पत्नी प्रीति शुक्ला और उनकी बेटी रीवा शुक्ला भी सवार हुई। अबकी बार 400 पार, एक बार फिर रवि किशन और मोदी सरकार के नारे के साथ रैली की शुरुआत हुई और मोहद्दीपुर पहुंचने पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे भी रैली में शामिल हो गए।

कूड़ाघाट पर रैली का समापन हुआ. उसके बाद निरहुआ और आम्रपाली रवि किशन के साथ हरपुर बुदहट के लिए रवाना हो गए. हरपुर में सहजनवां विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया था। तीनों कलाकारों ने जनसभा में चुनावी रंग जमा दिया। उन्होंने ऐसा चुनाव प्रचार करके उसे यादगार बना दिया।

 

 

Leave a comment