Haryana Crime News: जेठ के महीने में जेठ की चाकू से गोदकर हत्या, महिला ने ऐसी खौफनाक घटना को क्यों दिया अंजाम? पढ़ें पूरी खबर

हरियाणा हिंदी न्यूज़ , राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़ , इंडिया न्यूज़, राजनितिक न्यूज़, हरियाणा लेटेस्ट हिंदी न्यूज़ , हिंदी न्यूज़ , शेखावाटी न्यूज़

हरियाणा में जींद जिला के उचाना गांव में एक महिला ने अपने ही जेठ को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। महिला के पति की कुछ सालों पहले मौत हो चुकी है और वह अपने बच्चों के साथ जेठ के साथ रहती थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दायर कर लिया हैं।

उचाना: प्रदेश के कान्हा सेवा सदन के पास बुधवार की रात को झगड़े की रंजिश के कारण एक महिला ने जेठ के महीने में अपने जेठ की चाकू से गोदकर व सिर पर ईंट से प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया। बताया कि महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है और वह अपने बच्चों के साथ जेठ के पास उसके घर में रह रही थी। मृतक व्यक्ति मेहनत मजदूरी का काम किया करता था। पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज करके महिला की तलाश जारी कर दी हैं।

Subkuz.com को प्राप्त जानकारी के मुताबिक उचाना मंडी की रहने वाली सोनिया देवी ने स्थानीय थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने भाई धर्मबीर कुमार से मिलने के लिए गर्मियों की छुट्टी में मायके आई हुई थी। उसके छोटे भाई सोनू कुमार की कुछ साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसके बाद मेरी भाभी कुसुम देवी अपने दो बच्चों को साथ उसके जेठ धर्मबीर कुमार के साथ ही रहती थी।

दोनों के बीच छोटी-छोटी बात पर होता था झगड़ा

Haryana Crime News: जेठ के महीने में जेठ की चाकू से गोदकर हत्या, महिला ने ऐसी खौफनाक घटना को क्यों दिया अंजाम? पढ़ें पूरी खबर

अधिकारी ने बताया कि धर्मबीर कुमार अविवाहित था। धर्मबीर और कुसुम के बीच रोजाना छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था और दोनों के बीच में बोलचाल भी बंद थी। सोनिया देवी ने बताया कि बुधवार की रात को मकान पहली मंजिल पर बने हुए कमरे में भाभी कुसुम के साथ सो रही थी, जबकि मेरा भाई धर्मबीर कुमार मकान के आंगन में सो रहा था। देर रात को सोनिया को अचानक से धर्मबीर के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। सोनिया ने बताया कि जब वह दौड़कर नीचे आई तो देखा कि कुसुम चाकू से धर्मबीर के ऊपर धडादड वार कर रही थी। उसके बाद धर्मबीर अचानक से जमीन पर गिर गया। लेकिन कुसुम का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने आंगन में पड़ी हुई ईंट को उठाकर धर्मबीर के सिर में जोर से मार दी।

पुलिस ने घटना स्थल का किया मुआयना

Haryana Crime News: जेठ के महीने में जेठ की चाकू से गोदकर हत्या, महिला ने ऐसी खौफनाक घटना को क्यों दिया अंजाम? पढ़ें पूरी खबर

अधिकारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद कुसुम उसी समय घर से रफूचक्कर हो गई। उसके बाद सोनिया ने जोर-जोर से शोर मचाकर पड़ोसियों को मौके पर बुलाया और धर्मबीर को संभाला, लेकिन तब तक उसकी जान निकल गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और तहकीकात में जुट गई. पुलिस ने घटना स्थल से सबूत जुटाए। चौकी इंचार्ज राजेश कुमार धायल ने बताया कि झगड़े की रंजिश के कारण महिला ने अपने जेठ की हत्या करके इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया। हत्या करने के बाद आरोपित महिला वहां से फरार हो गई। हत्या का मामला दर्ज करके पुलिस ने महिला की खोजबीन शुरू कर दी हैं।

Leave a comment