उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) प्रदेशभर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। इस बार परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और नकलमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रवेश से पहले प्रत्येक परीक्षार्थी की कई चरणों में जांच की गई। विशेष रूप से महिला अभ्यर्थियों से चूड़ी, पायल, कंगन, चेन, अंगूठी, घड़ी और अन्य धातु की वस्तुएं उतरवाने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों को बालों की क्लिप और अन्य धातु की वस्तुएं भी बाहर जमा करानी पड़ीं।








