US Election 2024: एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप इंटरव्यू में होंगे एक साथ, कमला हैरिस के खिलाफ बनाएंगे रणनीति, जानिए पूरी जानकारी

एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप इंटरव्यू में होंगे एक साथ, कमला हैरिस के खिलाफ बनाएंगे रणनीति, जानिए पूरी जानकारी, इंडिया हिंदी एब्स, पॉलिटिक्स न्यूज़, अमेरिका न्यूज़

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और स्पेस एक्स के संस्थापक व टेसला कार कंपनी के सीईओ एलन मस्क इंटरव्यू में एक साथ नजर आएंगे। सूत्रों ने बताया कि एलन मस्क के साथ इंटरव्यू ट्रंप की उम्मीदवारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता हैं।

US Election 2024: एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप इंटरव्यू में होंगे एक साथ, कमला हैरिस के खिलाफ बनाएंगे रणनीति, जानिए पूरी जानकारी

न्यूयॉर्क: अमेरिका में जैसे-जैसे राष्ट्रपति चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे ही चुनावी माहौल और दिलचस्प होता जा रहा है। रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच इस बाद कांटे की टक्कर होने वाली है। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प (अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति) ने एलान किया है कि अगले हफ्ते स्पेसएक्स के संस्थापक और टेसला कार कंपनी के सीईओ (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) एलन मस्क के साथ ‘एक बड़ा इंटरव्यू’ करने वाले हैं।

बता दें डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और अमेरिका की मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज को चुनाव में अपने साथी के रूप में चुना हैं. इसके बाद ट्रंप ने इंटरव्यू देने का एलान किया था। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में लिखा, 'मैं एलन मस्क के साथ एक बड़ा साक्षात्कार करूंगा।'

डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरव्यू का कब लिया फैसला?

US Election 2024: एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप इंटरव्यू में होंगे एक साथ, कमला हैरिस के खिलाफ बनाएंगे रणनीति, जानिए पूरी जानकारी

स्पेसएक्स के संस्थापक और टेसला कार कंपनी के सीईओ एलन मस्क के साथ ट्रंप की योजनाबद्ध तरीके से बातचीत डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की तरफ से मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज को अपनी पार्टी में शामिल करने के बाद हुई है। बता दें एलन मस्क ने पेंसिल्वेनिया में हत्या के प्रयास में पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के घायल होने के बाद उनकी उम्मीदवारी का भी समर्थन किया था।

US Election 2024: एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप इंटरव्यू में होंगे एक साथ, कमला हैरिस के खिलाफ बनाएंगे रणनीति, जानिए पूरी जानकारी

बताया जा रहा है कि ट्रंप का एलन मस्क के साथ इंटरव्यू करने का फैसला उनकी उम्मीदवारी के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है, क्योंकि एलन मस्क की लोकप्रियता अमेरिका के साथ-साथ पूरी दुनिया बहुत ज्यादा है। ट्रंप का यह बड़ा दांव अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में उनकी जीत के लिए 'मील का पत्थर' (बहुत ज्यादा उपयोगी) साबित हो सकता हैं।

कमला हैरिस के खिलाफ सांझा की गई गलत जानकारी

US Election 2024: एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप इंटरव्यू में होंगे एक साथ, कमला हैरिस के खिलाफ बनाएंगे रणनीति, जानिए पूरी जानकारी

अमरीका न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि राज्य के पांच सचिवों ने सोमवार (5 अगस्त) को स्पेसएक्स के संस्थापक और टेसला कार कंपनी के सीईओ एलन मस्क को एक पत्र भेजने की योजना बनाई हैं. जिसमें मास्क से उनके एक्स अकाउंट के चैटबॉट ग्रोक में तत्काल कुछ परिवर्तन लागू करने का आग्रह किया गया है. क्योंकि इस चैटबॉट ग्रोक में एक गलत जानकारी साझा की गई थी कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनने के लिए पात्र नहीं हैं।

 

Leave a comment