World Pharmacist Day 2024: आज हैं वर्ल्ड फार्मासिस्ट्स डे, जानें इतिहास-महत्व और थीम

आज हैं वर्ल्ड फार्मासिस्ट्स डे, जानें इतिहास-महत्व और थीम, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, गुजरात न्यूज़

हर साल 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में फार्मासिस्ट्स के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करना है और इसे उजागर करना हैं। इस विशेष अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं। आइए जानते हैं इसके इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम क्या हैं।

 हेल्थ न्यूज़: आज का दिन दुनियाभर में फार्मासिस्ट डे के रूप में मनाया जा रहा हैं, जो हर साल 25 सितंबर को आयोजित होता हैं। इसका उद्देश्य दुनियाभर के फार्मासिस्ट्स के मेडिकल क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को उजागर करना हैं। यह दिन वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली में फार्मासिस्ट्स के योगदान की सराहना करने और उनके महत्व को रेखांकित करने के लिए मनाया जाता हैं। आइए, World Pharmacist Day के इस मौके पर जानते हैं इस दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें।

 

25 सितंबर का महत्व और विश्व फार्मास्युटिकल फेडरेशन का गठन

World Pharmacist Day 2024: आज हैं वर्ल्ड फार्मासिस्ट्स डे, जानें इतिहास-महत्व और थीम

इस तारीख का एक विशेष ऐतिहासिक महत्व हैं। वास्तव में, यह वही दिन है जब 1912 में इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन (एफआईपी) की स्थापना की गई थी। इसके पश्चात, 2009 में एफआईपी परिषद ने फार्मासिस्टों के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस्तांबुल, तुर्की में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे को औपचारिक रूप से मान्यता दी। तभी से यह दिन हर साल मनाया जा रहा हैं।

 

फार्मासिस्ट डे 2024: वैश्विक स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने में फार्मासिस्ट्स की महत्वपूर्ण भूमिका

 

इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य मरीजों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समाज के कल्याण में सुधार हेतु फार्मासिस्ट्स द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता फैलाना हैं। इसी उद्देश्य के तहत, हर वर्ष इस दिन को एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता हैं। इस साल की थीम "Pharmacists: Meeting global health needs" निर्धारित की गई हैं।

 

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: स्वास्थ्य सेवा में योगदान की सराहना

World Pharmacist Day 2024: आज हैं वर्ल्ड फार्मासिस्ट्स डे, जानें इतिहास-महत्व और थीम

1. दवाओं के सुरक्षित और सही उपयोग को बढ़ावा देने के आपके समर्पण के लिए धन्यवाद। विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं!

2.आप अपने ज्ञान और करुणा के माध्यम से जीवन को समृद्ध बनाते हैं और स्वास्थ्य देखभाल में सुधार करते हैं। हैप्पी फार्मासिस्ट डे!

3.हमें स्वस्थ और सुरक्षित रहने में मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए धन्यवाद! सभी को फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं!

4.आपका ज्ञान हर दिन जीवन बचाता है। सभी को फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं!

5.आपकी प्रतिबद्धता एक स्वस्थ जीवन और बेहतर दुनिया की दिशा में योगदान देती है। हैप्पी विश्व फार्मासिस्ट डे!

Leave a comment