Delhi Election: दिल्ली चुनाव में नया मोड़, कांग्रेस लगा बड़ा झटका, वीर सिंह धींगान समेत तीन नेताओं ने जॉइन की AAP

दिल्ली चुनाव में बड़ा मोड़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीर सिंह धींगान समेत तीन नेताओं ने AAP का दामन थामा। कांग्रेस के लिए यह बड़ा राजनीतिक झटका। दिल्ली चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जब पार्टी के तीन बार के विधायक वीर सिंह धींगान ने आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन की। AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी में शामिल किया।

Delhi Election 2024: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है, जब पार्टी के तीन बार के विधायक वीर सिंह धींगान ने आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन की। इस मौके पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाते हुए उनका स्वागत किया और कहा कि धींगान जी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से दलित समुदाय के उत्थान के हमारे प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

वीर सिंह धींगान ने क्यों लिया AAP का दामन

Delhi Election: दिल्ली चुनाव में नया मोड़, कांग्रेस लगा बड़ा झटका, वीर सिंह धींगान समेत तीन नेताओं ने जॉइन की AAP

वीर सिंह धींगान, जो पहले सीमापुरी से कांग्रेस के विधायक रहे हैं, ने AAP में शामिल होते हुए कहा कि वह अरविंद केजरीवाल और पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी और केजरीवाल जी ही दिल्ली में दलितों और पिछड़ों के लिए वास्तविक काम कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कही ये बातें

अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि धींगान जी ने सीमापुरी क्षेत्र में काफी काम किया है और अब उनके पार्टी में शामिल होने से दिल्ली की जनता के बीच AAP का समर्थन और मजबूत होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में AAP को प्रचंड बहुमत मिलेगा।

AAP की बढ़ती ताकत

Delhi Election: दिल्ली चुनाव में नया मोड़, कांग्रेस लगा बड़ा झटका, वीर सिंह धींगान समेत तीन नेताओं ने जॉइन की AAP

AAP के नेता और विधायक दुर्गेश पाठक ने भी इस मौके पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि धींगान जी का AAP में शामिल होना पार्टी के लिए एक बड़ी सफलता है और दिल्ली की जनता को इसकी खुशी है। इससे पहले सीमापुरी से ही AAP के विधायक रहे राजेंद्र पाल गौतम कुछ समय पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Leave a comment