New Zealand Haka Dance: न्यूजीलैंड की संसद में जमकर बवाल; एक महिला सांसद बिल फाड़कर करने लगीं Haka Dance, घटना का वीडियो हुआ वायरल

न्यूजीलैंड की संसद में महिला सांसद ने एक बिल को फाड़कर हैका डांस किया, जिससे संसद में बवाल मच गया। देखें वायरल वीडियो और जानें पूरी घटना, न्यूजीलैंड संसद

न्यूजीलैंड की संसद में 22 वर्षीय सांसद हाना-रावहिती माईपी-क्लार्क ने एक विधेयक का विरोध करने के लिए पारंपरिक माओरी हाका नृत्य किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह प्रदर्शन 1840 की वेटांगी संधि से जुड़े "ट्रीटी प्रिंसिपल्स बिल" के खिलाफ था।

World News: न्यूजीलैंड की संसद में गुरुवार को अद्वितीय विरोध प्रदर्शन हुआ जब 22 वर्षीय सांसद हाना-रावहिती माईपी-क्लार्क ने माओरी हाका डांस कर ब्रिटेन और माओरी के बीच ऐतिहासिक वेटांगी संधि से जुड़े बिल का विरोध किया। उन्होंने विधेयक की प्रति फाड़कर भी नाराजगी जताई। यह विरोध प्रदर्शन माओरी अधिकारों की रक्षा और विधेयक पर असहमति व्यक्त करने के लिए किया गया। हाना का यह साहसी कदम चर्चा में है और वायरल वीडियो ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया।

सांसद हाना-रावहिती ने किया हाका डांस 

New Zealand Haka Dance: न्यूजीलैंड की संसद में जमकर बवाल; एक महिला सांसद बिल फाड़कर करने लगीं Haka Dance, घटना का वीडियो हुआ वायरल

बता दें 22 वर्षीय माओरी सांसद हाना-रावहिती ने 14 नवंबर को न्यूज़ीलैंड संसद में एक बिल का विरोध करते हुए पारंपरिक माओरी हाका डांस किया और विधेयक की कॉपी फाड़ दी। उनके साथ अन्य सांसद और दर्शक भी हाका डांस करने लगे, जिससे संसद का सत्र कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया। यह विरोध ब्रिटेन और माओरी के बीच वेटांगी संधि से जुड़ी संधि सिद्धांत विधेयक पर था।

कौन हैं हाना-रावहिती?

New Zealand Haka Dance: न्यूजीलैंड की संसद में जमकर बवाल; एक महिला सांसद बिल फाड़कर करने लगीं Haka Dance, घटना का वीडियो हुआ वायरल

1840 की वेटांगी संधि ने न्यूजीलैंड सरकार और माओरी जनजातियों के बीच संबंधों को निर्धारित किया। इस संधि में माओरी जनजातियों को अपनी भूमि और अधिकारों की रक्षा करने का वादा किया गया, बदले में उन्होंने ब्रिटिश शासन को स्वीकार किया। हालिया विधेयक में प्रस्ताव है कि ये अधिकार अब सभी न्यूजीलैंडवासियों पर लागू होंगे, जो माओरी अधिकारों को और व्यापक बनाता हैं।

हाना-राव्हीटी करियारीकी मैपी-क्लार्क न्यूजीलैंड की सबसे युवा सांसद हैं, जो केवल 22 वर्ष की उम्र में संसद में पहुंचे। वे "ते पाटी माओरी" का प्रतिनिधित्व करती हैं और 2023 के चुनाव में नानिया महुता को हराकर सांसद बनीं। अपने पहले भाषण के दौरान हाना ने पारंपरिक माओरी हाका डांस का प्रदर्शन किया, जो उन्हें सुर्खियों में ले आया।

Leave a comment