Elon Musk: टेस्ला के CEO ने अचानक बदला फैसला, एलन मस्क भारत यात्रा को टालकर पहुंचे चीन, आखिर क्या थी वजह

भारत हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, एलन मस्क हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 28 अप्रैल न्यूज़, एलन मस्क भारत यात्रा को टालकर पहुंचे चीन दौरे पर न्यूज़

टेस्ला के CEO Elon Musk भारत यात्रा दौरे को टालकर अचानक रविवार को चीन पहुंच गए। समाचार एजेंसी  के अनुसार एलन मस्क 21-22 अप्रैल को भारत यात्रा पर आने वाले थे। लेकिन फिर उन्होंने भारत दौरा ताल दिया है, अब वे साल के अंत में भारत आ सकते हैं।

Tesla CEO Elon Musk: समाचार एजेंसी के द्वारा आज रविवार को टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के अचानक चीन पहुंचने की खबर सामने आई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मस्क का एक प्रिवेट जेट रविवार 28 अप्रैल को बीजिंग लैंड हुआ है। बता दें कि चीन इलेक्ट्रिक वाहन के मामले में दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।  एलन मस्‍क की भारत यात्रा के स्थगित होने के एक सप्ताह बाद उनकी चीन की यह यात्रा है।

मस्क ने भारत यात्रा को किया स्थगित

subkuz.com टीम को मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क ने अपनी आज की चीन यात्रा के ठीक 1 सप्ताह पहले भारत यात्रा को रद्द किया था। बताया गया कि मस्क अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले थे और इंडियन मार्केट में अपने प्रवेश की योजना को लेकर कुछ ऐलान करने वाले थे। ऐसे में अचानक से उनकी चीन यात्रा ने सभी को चौंका दिया है।

Elon Musk: टेस्ला के CEO ने अचानक बदला फैसला, एलन मस्क भारत यात्रा को टालकर पहुंचे चीन, आखिर क्या थी वजह

चीन अधिकारीयों से मुलाकात करेंगे मस्क

रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, बता दें कि एलन मस्क की इस यात्रा के दौरान वह चीन सरकार के बड़े अधिकारियों से मुलाकात करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वह चीन में फुल सेल्फ ड्राइविंग सॉफ्टवेयर को लॉन्च करने के सिलसिले में चर्चा करने के लिए बीजिंग पहुंचे हैं।

वह चीन सरकार से इस सॉफ्टवेयर से मिलने वाले डेटा के विदेश में इस्तेमाल की मंजूरी भी मांगेंगे ताकि टेस्ला की ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाया जा सके। एलन मस्क ने हाल ही में सोशल मीडिया "X' प्लेटफॉर्म पर कहा कि जल्द ही चीन में फुल सेल्फ ड्राइविंग सॉफ्टवेयर को लॉन्च किया जाएगा।

Leave a comment