Google ने अचानक बदला प्लान: Google Pixel Tablet 2 डिवाइस को लॉन्च करना किया कैंसिल, जानें क्यों लिया यह बड़ा फैसला

Google ने Pixel Tablet 2 का लॉन्च कैंसिल कर दिया है। इस फैसले के बाद, यूजर्स और टेक इंडस्ट्री में कई सवाल उठ रहे हैं। क्या Pixel Tablet 3 उम्मीदों पर खरा उतरेगा

टेक दिग्गज Google अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और फीचर्स के लिए दुनियाभर में मशहूर है। हाल ही में Pixel 9 सीरीज के स्मार्टफोन्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, और अब Pixel Tablet 2 को लेकर बाजार में चर्चा थी। लेकिन एक ताजा रिपोर्ट ने यूजर्स को चौंका दिया है। खबर है कि Google ने Pixel Tablet 2 का लॉन्च कैंसिल कर दिया है। इस फैसले ने टेक इंडस्ट्री में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है Pixel Tablet 2 का मामला?

Google ने अचानक बदला प्लान: Google Pixel Tablet 2 डिवाइस को लॉन्च करना किया कैंसिल, जानें क्यों लिया यह बड़ा फैसला

Google Pixel Tablet 2 वह डिवाइस था, जिसका इंतजार यूजर्स काफी समय से कर रहे थे। Pixel Tablet 2 में Google के नवीनतम Tensor G4 चिपसेट के साथ कई शानदार फीचर्स आने की उम्मीद थी। यह डिवाइस 2025 में लॉन्च होने वाला था। लेकिन अब खबर है कि Google ने इस टैबलेट को बनाने का काम रोक दिया हैं।

Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, Google ने अपनी टैबलेट डिवीजन टीम को अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए शिफ्ट कर दिया है। इसका मतलब है कि फिलहाल Pixel Tablet 2 को लेकर कोई प्रगति नहीं हो रही हैं।

पहले भी रद्द हुआ था टैबलेट प्रोजेक्ट

Google ने अचानक बदला प्लान: Google Pixel Tablet 2 डिवाइस को लॉन्च करना किया कैंसिल, जानें क्यों लिया यह बड़ा फैसला

यह पहली बार नहीं है जब Google ने अपने टैबलेट प्रोजेक्ट को बंद किया है। 2019 में भी कंपनी ने अपने टैबलेट्स पर काम रोक दिया था। हालांकि, तब Google ने टैबलेट के बजाय स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया था।

Pixel Tablet 3 की उम्मीद अभी बाकी है

रिपोर्ट्स के अनुसार, भले ही Pixel Tablet 2 का काम रोक दिया गया हो, लेकिन Google अब Pixel Tablet 3 पर ध्यान केंद्रित कर सकता है। माना जा रहा है कि यह टैबलेट 2027 तक लॉन्च हो सकता है। इसमें Google का नवीनतम Tensor G6 चिप होने की उम्मीद है, जो इसे अधिक शक्तिशाली बनाएगा।

Google ने लॉन्च कैंसिल क्यों किया?

Google ने अचानक बदला प्लान: Google Pixel Tablet 2 डिवाइस को लॉन्च करना किया कैंसिल, जानें क्यों लिया यह बड़ा फैसला

अब सवाल उठता है कि आखिर Google ने Pixel Tablet 2 का लॉन्च क्यों कैंसिल किया? इस पर कंपनी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन टेक विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे कई संभावित कारण हो सकते हैं।

बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा

टैबलेट के बाजार में Apple और Samsung जैसी कंपनियां पहले से ही मजबूत स्थिति में हैं। Apple के iPad और Samsung Galaxy Tab जैसे डिवाइस ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। शायद Google को लगा कि Pixel Tablet 2 इन कंपनियों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएगा।

अन्य प्रोडक्ट्स पर फोकस

हो सकता है कि Google ने फोन और लैपटॉप जैसे प्रोडक्ट्स पर ज्यादा ध्यान देने का फैसला किया हो। Pixel 9 सीरीज की सफलता के बाद कंपनी अपने स्मार्टफोन्स को लेकर और भी मजबूत रणनीति बना रही हैं।

Chrome OS और Android का मर्जर

Google ने अचानक बदला प्लान: Google Pixel Tablet 2 डिवाइस को लॉन्च करना किया कैंसिल, जानें क्यों लिया यह बड़ा फैसला

ऐसी अफवाहें हैं कि Google अपने Chrome OS और Android प्लेटफॉर्म को मर्ज करने की योजना बना रहा है। अगर ऐसा होता है, तो यह Apple के iPadOS के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है। शायद Google अपनी टैबलेट रणनीति को और अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए इस बदलाव की तैयारी कर रहा हैं।

Pixel Tablet 2 के रद्द होने का असर

Pixel Tablet 2 का लॉन्च रद्द होना Google के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो इस डिवाइस का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि Google टैबलेट बाजार से पूरी तरह से बाहर हो रहा है। Pixel Tablet 3 की खबरें अभी भी यूजर्स को उम्मीद देती हैं।

टेक इंडस्ट्री में आगे क्या?

Google के इस फैसले ने टैबलेट बाजार में और अधिक प्रतिस्पर्धा को जन्म दे दिया है। Apple और Samsung जैसी कंपनियां पहले से ही इस सेगमेंट में मजबूत स्थिति में हैं। Google के लिए यह एक चुनौती होगी कि वह टैबलेट बाजार में खुद को कैसे स्थापित करता हैं।

Google के लिए आगे का रास्ता

Google ने अचानक बदला प्लान: Google Pixel Tablet 2 डिवाइस को लॉन्च करना किया कैंसिल, जानें क्यों लिया यह बड़ा फैसला

भले ही Pixel Tablet 2 का काम रुक गया हो, लेकिन यह संभव है कि Google भविष्य में अपनी रणनीति बदलकर अधिक प्रतिस्पर्धात्मक टैबलेट लॉन्च करे। अगर Chrome OS और Android का मर्जर होता है, तो Google टैबलेट्स को और अधिक उपयोगी और पावरफुल बनाने में सक्षम हो सकता हैं।

Leave a comment