हार्ड वर्कआउट दिल के लिए कितना सुरक्षित? चीनी बॉडीबिल्डर की मौत से बहस तेज

कोविड, स्टेरॉयड और हैवी वर्कआउट से हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ सकता है। संतुलित एक्सरसाइज और नियमित हेल्थ चेकअप जरूरी है।

फिट और सक्रिय दिखने के बावजूद हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, कोविड के बाद खून के थक्के, स्टेरॉयड का गलत इस्तेमाल और अचानक हैवी वर्कआउट दिल पर दबाव डाल सकते हैं। संतुलित ट्रेनिंग और नियमित हेल्थ चेकअप से ही इस जोखिम को कम किया जा सकता है।

फिटनेस और हार्ट हेल्थ: हाल के वर्षों में बॉडीबिल्डिंग और हेवी वर्कआउट करने वालों में हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं। कार्डियोलॉजिस्ट्स बताते हैं कि यह समस्या भारत समेत दुनिया भर में देखी जा रही है और यह सिर्फ अनफिट लोगों तक सीमित नहीं है। कोविड के बाद खून के थक्के बनना, स्टेरॉयड का लंबे समय तक सेवन और बिना तैयारी के अचानक भारी एक्सरसाइज करना इसके प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। यही वजह है कि नियमित वर्कआउट के साथ सावधानी, सही डाइट और समय-समय पर मेडिकल जांच अब पहले से ज्यादा जरूरी हो गई है।

फिट होने के बावजूद हार्ट रिस्क क्यों?

कार्डियोलॉजिस्ट्स के मुताबिक, बीते कुछ वर्षों में बॉडीबिल्डिंग और हेवी वर्कआउट करने वालों में हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं। दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल के डॉ. अजीत जैन बताते हैं कि कोविड के बाद कई लोगों में खून के थक्के बनने की समस्या देखी गई है, जिससे हार्ट तक ब्लड फ्लो बाधित हो सकता है।

यह खतरा सिर्फ अनफिट लोगों तक सीमित नहीं है। नियमित एक्सरसाइज करने और अच्छा खानपान रखने वाले लोगों में भी अचानक हार्ट अटैक के मामले सामने आए हैं। ऐसे में फिट दिखना हमेशा अंदरूनी सेहत की गारंटी नहीं होता।

हार्ड वर्कआउट दिल के लिए कितना सुरक्षित? चीनी बॉडीबिल्डर की मौत से बहस तेज

स्टेरॉयड और हैवी ट्रेनिंग का असर

विशेषज्ञों का मानना है कि बॉडी बनाने की दौड़ में स्टेरॉयड का गलत या लंबे समय तक इस्तेमाल दिल के लिए खतरनाक हो सकता है। स्टेरॉयड सीधे हार्ट अटैक का कारण न बने, लेकिन यह हार्ट की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है और कार्डियक अरेस्ट का जोखिम बढ़ा सकता है।

इसके अलावा, बिना तैयारी के अचानक हैवी वर्कआउट करना भी नुकसानदेह हो सकता है। बहुत ज्यादा वजन उठाने से दिल की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है, जिससे धड़कन अनियमित होने और हार्ट पर स्ट्रेस का खतरा रहता है।

फिटनेस के साथ सावधानी क्यों जरूरी

डॉक्टर्स साफ कहते हैं कि नियमित और संतुलित वर्कआउट दिल के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ओवरट्रेनिंग या गलत तरीकों से की गई एक्सरसाइज नुकसान पहुंचा सकती है। शरीर के संकेतों को नजरअंदाज करना और बिना मेडिकल सलाह सप्लीमेंट या स्टेरॉयड लेना बड़ा जोखिम बन सकता है।

वर्कआउट की तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ाना, सही डाइट लेना और समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना बेहद जरूरी है, खासकर उन लोगों के लिए जो हैवी ट्रेनिंग करते हैं।

Leave a comment