Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया तेज हवाओं के साथ भयंकर बारिश का अलर्ट, पढ़ें पूरी जानकारी

हरियाणा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़ , इंडिया हिंदी न्यूज़, झारखण्ड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, रोहतक हिंदी न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़

हरियाणा में दो-तीन से बादलों के आवागमन से उमस का माहौल बना हुआ. 26 जून से मानसून सक्रिय हो जाने से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने का अनुमान जारी किया हैं।

हिसार: मौसम में बुधवार (२६ जून) रात से बदलाव देखने को मिलेगा।प्रदेश में आगामी तीन दिन प्री-मानसून की वर्षा हो सकती है। उसके साथ ही हरियाणा में मानसून के प्रवेश करने की संभावना जताई गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के द्वारा प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी हिस्सों में गरज चमक के साथ आने वाले तीन दिन तक वर्षा की पीली चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना हैं।

गर्मी से मिलेगी राहत

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया तेज हवाओं के साथ भयंकर बारिश का अलर्ट, पढ़ें पूरी जानकारी

मौसम विज्ञानियों ने Subkuz.com को बताया कि बुधवार, 26 जून की रात से मौसम में आकस्मिक बदलाव देखा जाएगा। उसके बाद आने वाले दो तीन दिन तक प्रदेश में प्री मानसून की वर्षा शुरू हो सकती है। विज्ञानियों के अनुसार 27 जून को प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी को छोड़ कर प्रदेश के बाकी जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद 28 जून को प्रदेश में गरज चमक के साथ तेज हवाएं 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

तापमान में आएगी गिरावट

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया तेज हवाओं के साथ भयंकर बारिश का अलर्ट, पढ़ें पूरी जानकारी

मौसम में बदलाव होने से तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से भी राहत मिल सकती है। मंगलवार को हिसार जिला में बादलों की आवाजाही के कारण धूप ज्यादा नहीं निकली, लेकिन बादल से उमस का माहौल बना हुआ था। हिसार का अधिकतम तापमान 40.2  डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सिरसा का तापमान 41.5 डिग्री तक पहुंच गया। नारनौल का न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री और सिरसा का 30.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में बरसात के चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना हैं।

Leave a comment