Lesbian Marriage in Gurugram: गुरुग्राम में दो महिलाओं ने एक दूसरे से की शादी: टीवी एक्ट्रेस और मेकअप आर्टिस्ट बने दुल्हन- दूल्हा, जानिए क्या थी वजह?

हरियाणा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़ , इंडिया हिंदी न्यूज़, झारखण्ड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, रोहतक हिंदी न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़

गुरुग्राम में समलैंगिक जोड़े (दो महिला) ने रीति रिवाज के साथ शादी कर ली है। बताया कि शादी से पहले दोनों करीबन चार साल लव रिलेशन में रहीं। इसके बाद मंगलवार को दोनों ने एक दूसरे का जीवन साथीबनने का फैसला लिया।

गुरुग्राम: गुरुग्राम की रहने वाली एक महिला ने समलैंगिक शादी की है। यह शादी करीब दो महीने पहले हुई थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो और फोटो काफी वायरल हो रही है. जिसके कारन यह शादी चर्चा में आ गई है। बता दें कि समलैंगिक जोड़े ने पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की और शादी की सभी रस्में भी निभाई। बताया कि दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर, मांग में सिंदूर भरा और अग्नि के सामने सात फेरे भी लिए। Subkuz.com ने बताया कि गुरुग्राम की रहने वाली अंजू कुमारी शर्मा एक टीवी कलाकार हैं और उसने फतेहाबाद की रहने वालीं मेकअप आर्टिस्ट कविता कुमारी के साथ शादी की।

Lesbian Marriage in Gurugram: गुरुग्राम में दो महिलाओं ने एक दूसरे से की शादी: टीवी एक्ट्रेस और मेकअप आर्टिस्ट बने दुल्हन- दूल्हा, जानिए क्या थी वजह?

बता दें कि इस समलैंगिक जोड़े में अंजू कुमारी पति का किरदार निभा रही हैं और कविता कुमारी उनकी पत्नी बनी हैं। अंजू कुमारी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ दिन पहले ही शादी का वीडियो और फोटो अपने दोस्तों के साथ शेयर किए। उन्होंने बताया कि दोनों को एक दूसरे के साथ पहली नजर में ही सच्चा प्रेम हो गया था।

दो महीने पहले धर्मशाला में रचाई शादी

Lesbian Marriage in Gurugram: गुरुग्राम में दो महिलाओं ने एक दूसरे से की शादी: टीवी एक्ट्रेस और मेकअप आर्टिस्ट बने दुल्हन- दूल्हा, जानिए क्या थी वजह?

मीडिया से बात करते हुए अंजू कुमारी शर्मा ने बताया कि तकरीबन चार साल तक दोनों लव रिलेशन (प्रेम संबंध) में रहीं। उसके बाद दो महीने पहले दोनों ने एक फैसला लिया कि दोनों शादी करके जीवनभर एक दूसरे का साथ निभाएगी। उसके पश्चात दोनों ने सभी रीती रिवाजो के साथ गुरुग्राम के मदनपुरी स्थित छोटी पंचायत धर्मशाला में शादी रचा ली थी। फिलहाल दोनों इस शादी के बंधन में बंधकर काफी ज्यादा खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार अपनी शादी का वीडियो और फोटो भी शेयर कर रही हैं।

Leave a comment