हिसार में बस के टायरों के नीचे 10 मिनट तक फंसी छात्रा, ड्राइवर-कंडक्टर मौके से भागे

हिसार में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की छात्रा बस की चपेट में आने के बाद 10 मिनट तक टायरों के नीचे फंसी रही। ड्राइवर-कंडक्टर मौके से चले गए।

हिसार में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की छात्रा बस की चपेट में आने के बाद करीब 10 मिनट तक टायरों के नीचे फंसी रही। हादसे के बाद ड्राइवर और परिचालक बस छोड़कर चले गए, जबकि मैकेनिक ने उसे बाहर निकाला।

हिसार: गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के पास बरवाला चुंगी पर मंगलवार सुबह एक छात्रा बस की चपेट में आ गई। हादसे में उसका आधा शरीर बस के पिछले टायरों के नीचे दब गया और वह करीब 10 मिनट तक वहीं फंसी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर मौके से चले गए। बाद में एक गैराज मैकेनिक ने बस पीछे कर छात्रा को बाहर निकाला।

हिसार में बस की चपेट में आई छात्रा, टायरों के नीचे दबा आधा शरीर

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (गुजवि) के पास बरवाला चुंगी पर मंगलवार सुबह हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। विश्वविद्यालय की एक छात्रा बस की चपेट में आ गई और उसका आधा शरीर बस के पिछले टायरों के नीचे दब गया। वह करीब 10 मिनट तक टायरों के नीचे फंसी रही।

घटना के बाद बस में सवार यात्रियों और राहगीरों ने छात्रा को निकालने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसी दौरान एक गैराज मैकेनिक मौके पर पहुंचा और उसने बस को पीछे करके छात्रा को टायरों के नीचे से बाहर निकाला।

बस से उतरने के बाद हुआ हादसा

घायल छात्रा की पहचान सोनीपत निवासी विजेता के रूप में हुई है। वह गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

जानकारी के अनुसार, विजेता मंगलवार सुबह अपने घर से वापस हिसार पहुंची थी। वह किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली रोहतक रोडवेज डिपो की बस से करीब साढ़े 11 बजे बरवाला चुंगी के पास उतरी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस से उतरने के बाद विजेता विश्वविद्यालय की ओर पैदल जा रही थी। इसी दौरान चालक ने बस को मोड़ दिया और छात्रा बस के पिछले टायरों की चपेट में आ गई। हादसे में उसके आधे शरीर पर दोनों टायर चढ़ गए।

ड्राइवर-कंडक्टर बस छोड़कर चले गए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्रा के टायरों के नीचे आने के बाद चालक और परिचालक बस से नीचे उतरे। इसके बाद दोनों छात्रा की मदद करने के बजाय मौके से चले गए। घटना के बाद बस में मौजूद यात्री भी नीचे उतर आए।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी और छात्रा को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन बस को हटाए बिना उसे निकालना संभव नहीं था। बाद में एक गैराज मैकेनिक बस में चढ़ा और बस को पीछे किया। इसके बाद छात्रा को टायरों के नीचे से बाहर निकाला जा सका।

बस से बाहर निकाले जाने तक छात्रा बेहोश हो चुकी थी।

Leave a comment