Rajasthan Fire News: कोटा के स्क्रैप गोदाम में लगी भयंकर आग, लाखों रूपये का हुआ नुकसान, आग बुझाने पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

राजस्थान हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़, जयपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, कोटा हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़

राजस्थान के कोटा जिले में एक स्क्रैप गोदाम में भयंकर आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने की सुचना के बाद दमकल की कई गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार (३० मार्च) अचानक एक स्क्रैप गोदाम में जबरदस्त आग लग गई। एक अधिकारी ने Subkuz.com को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि स्क्रैप गोदाम में अचानक लगी आग लगने से लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी. उसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग के कई गाड़ियों ने गोदाम की आग बुझाने का कड़ा प्रयास किया और अंत में आग बुझाने में सफलता भी मिली हैं. लेकिन अभी तक आग किस कारण लगी यह मालूम नहीं चला हैं।

मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

अग्निशमन सेवा विभाग के अधिकारी ने बताया कि गोदाम में आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां तुरंत प्रभाव से घटना स्थल पर पहुंच गई और आग बुझाने की कोशिश करने लगी। सर्च ऑपरेशन में किसी भी प्रकार की जन हानि की सूचना सामने नहीं आई है और न ही अभी तक आग लगने का कारणों का पता चल पाया है।  युवा नेता कवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर दमकल की नौ गाड़ियों ने कड़ी कोशिश के बाद आग को वश में किया। इस घटना में लाखों रूपये के नुकसान का अंदेशा है।

Leave a comment