करणी सेना पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले– ‘यह सेना वेना सब नकली है’

अखिलेश यादव ने करणी सेना पर हमला बोलते हुए सपा सांसद रामजीलाल सुमन का समर्थन किया। बोले- ये बीजेपी की ट्रूपर हैं, संविधान नहीं बदलने देंगे। अखिलेश यादव ने करणी

अखिलेश यादव ने करणी सेना को बताया नकली, सपा सांसद सुमन का समर्थन किया। बोले- ये बीजेपी की ट्रूपर हैं, संविधान बदलने नहीं देंगे, फूलन देवी का भी किया जिक्र।

UP News : पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को इटावा में करणी सेना के विरोध के बीच सपा सांसद रामजीलाल सुमन का खुलकर समर्थन किया और करणी सेना पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि “यह सेना वेना सब नकली है, ये सब बीजेपी की ट्रूपर हैं।”

आगरा में कार्यक्रम से पहले करणी सेना के तेवर, सुरक्षा बढ़ाई गई

UP के आगरा में राणा सांगा जयंती के मौके पर करणी सेना के कार्यक्रम के बीच तनाव की आशंका को देखते हुए सपा सांसद सुमन के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अगर हमारे सांसद या कार्यकर्ता का अपमान किया गया, तो समाजवादी लोग खुलकर उनके सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे।

“सेना नहीं, बीजेपी की ट्रूपर है”: हिटलर का भी जिक्र

करणी सेना पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले– ‘यह सेना वेना सब नकली है’

अखिलेश ने कहा कि “हिटलर भी अपने कार्यकर्ताओं को यूनिफॉर्म पहनाता था, वही तरीका बीजेपी अपना रही है। ये कोई वास्तविक सेना नहीं है बल्कि राजनीतिक एजेंडे वाली ट्रूपर हैं।” उन्होंने सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि “अगर खुलेआम धमकी दी जा रही है, तो यह सरकार की नाकामी है।”

फूलन देवी का सम्मान, समाजवादी विरासत की बात

अखिलेश यादव ने फूलन देवी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके साथ जो अपमान और प्रताड़ना हुई, वह दुर्लभ है। नेताजी और समाजवादी पार्टी ने उनका सम्मान वापस दिलाने के लिए उन्हें लोकसभा पहुंचाया। “आज अगर हम सबसे बड़ी पार्टी हैं तो वो नेताजी, लोहिया जी और बाबा साहब की सोच की वजह से हैं।”

बाबा साहब का संविधान नहीं बदलने देंगे: अखिलेश यादव

अखिलेश ने संविधान को लोकतंत्र की नींव बताते हुए कहा, “भीमराव अंबेडकर ने हमें दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया, लेकिन आज उसे बदलने की कोशिश हो रही है।” उन्होंने कहा कि पीडीए से जुड़े सभी लोग संकल्प लें कि “चाहे कोई कितना भी ताकतवर क्यों न हो, हम बाबा साहब का संविधान नहीं बदलने देंगे।”

Leave a comment