Himachal Accident: दिल्ली से कसोल जा रही लग्जरी टूरिस्ट बस हादसे का शिकार, 30 यात्री घायल

Mandi Bus Accident: दिल्ली से कसोल जा रही बस मंडी में हादसे का शिकार, तेज़ रफ्तार के कारण पलटी बस, 31 घायल और 2 गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

हिमाचल के मंडी में बड़ा सड़क हादसा हुआ। दिल्ली से कसोल जा रही बस पहाड़ी से टकराकर पलटी। हादसे में 30 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर बताई गई।

Mandi Accident: हिमाचल प्रदेश (Himachal Accident) के मंडी जिले (Mandi Bus Accident) में रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। दिल्ली से कुल्लू के कसोल जा रही एक लग्जरी टूरिस्ट बस कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर चार मील के पास पहाड़ी से टकराकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 38 लोग सवार थे, जिनमें से 31 यात्री घायल हो गए हैं। दो की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।

बस तेज रफ्तार में थी, ड्राइवर ने खोया नियंत्रण

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस की स्पीड बहुत ज्यादा थी, जिससे ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) मंडी सागर चंद्र ने बताया कि हादसे के समय सुबह करीब 4 बजे का वक्त था और यह भी जांच का विषय है कि ड्राइवर को नींद तो नहीं आ गई थी या किसी तकनीकी खराबी ने दुर्घटना को अंजाम दिया।

मौके पर तुरंत पहुंची रेस्क्यू टीम

Himachal Accident: दिल्ली से कसोल जा रही लग्जरी टूरिस्ट बस हादसे का शिकार, 30 यात्री घायल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। लोकल लोगों ने भी तुरंत मदद करते हुए घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायलों को मंडी के विभिन्न अस्पतालों में प्राथमिक उपचार दिया गया।

घायलों में दिल्ली और आसपास के पर्यटक शामिल

बस में सवार ज्यादातर यात्री दिल्ली-NCR से थे जो कसोल घूमने जा रहे थे। घायलों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं, जिनकी उम्र 20 से 47 वर्ष के बीच है। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

सरकार ने दिए जांच के आदेश

हिमाचल सरकार ने इस दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए पूरी घटना की मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही परिवहन विभाग से भी स्पीड लिमिट और बस कंपनियों की निगरानी सख्त करने को कहा गया है।

Leave a comment