Lifestyle News: बरसात के मौसम में शरीर के लिए फायदेमंद हैं ये मौसमी फल, मानसून डाइट में शामिल करें हेल्दी फ्रूट्स, आइए जानते हैं इन फ्रूट्स के बारे में

इंडिया हिंदी न्यूज़, मंडी भाव, मार्केट, अमेरिका हिंदी न्यूज़, देश की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, खाना खजाना न्यूज़, शेयर मार्केट, हरियाणा न्यूज़

बरसात का मौसम शुरू होते ही बीमारियां और संक्रमण से लोग काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता हैं, क्योकि इस मौसम में अक्सर हमारी इम्युनिटी पावर कमजोर हो जाती है। इस मौसम में अपनी डाइट में कुछ मौसमी फलों को शामिल करके आप खुद को फिट और हेल्दी रख सकते हैं।

Lifestyle News: बरसात के मौसम में शरीर के लिए फायदेमंद हैं ये मौसमी फल, मानसून डाइट में शामिल करें हेल्दी फ्रूट्स, आइए जानते हैं इन फ्रूट्स के बारे में

 

लाइफस्टाइल डेस्क: मानसून का सीजन शुरू हो चूका है और इसके साथ ही वातावरण में उमस और गर्मी भी बढ़ गई है। देश के कई हिस्सों जोरदार बारिश होने का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है। बारिश के मौसम में मनमोहक नजारे देस्खने से दिल खुश हो जाता हैं। लेकिन मौसम में बदलाव के साथ ही अक्सर हमारी इम्युनिटी काफी कमजोर हो जाती है। शरीर से ज्यादा पसीना निकलने से पानी की कमी हो जाती है। इसलिए इस मौसम में अपनी इम्युनिटी पावर को बनाये रखने के लिए अपनी डाइट में बदलाव करना बहुत जरूरी है। इस आर्टिकल में आज हम आपको कुछ हेल्दी फ्रूट्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप मानसून डाइट में शामिल करके अपनी इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं।

1. अनार

Lifestyle News: बरसात के मौसम में शरीर के लिए फायदेमंद हैं ये मौसमी फल, मानसून डाइट में शामिल करें हेल्दी फ्रूट्स, आइए जानते हैं इन फ्रूट्स के बारे में

मानसून के मौसम में लाल रंग के छोटे अनार से निकलने वाले दाने सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इस फ्रूट से विटामिन- बी और फोलेट की कमी को दूर किया जा सकता हैं. यह फल रेड ब्लड सेल्स के ग्रोथ और ब्लड सर्कुलेशन में कारगर साबित होता हैं।  हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी समस्याओं का शिकार होने वाले व्यक्ति के लिए अनार गुणकारी होता हैं।

2. पपीता

Lifestyle News: बरसात के मौसम में शरीर के लिए फायदेमंद हैं ये मौसमी फल, मानसून डाइट में शामिल करें हेल्दी फ्रूट्स, आइए जानते हैं इन फ्रूट्स के बारे में

पपीता ऐसा फल हैं जो लगभग हर सीजन में आसानी से पाया जाता है, इसे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। बता दें इसमें पपेन नामक एक विशेष एंजाइम पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाकर फूड आइटम्स को आसानी से पचाने में मददगार साबित होता है। साथ ही पपीता से विटामिन-सी भी मिलता हैं, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पदार्थ है, यह शरीर की इम्युनिटी बूस्ट, त्वचा और बालों की देखभाल करता हैं।

3. जामुन

Lifestyle News: बरसात के मौसम में शरीर के लिए फायदेमंद हैं ये मौसमी फल, मानसून डाइट में शामिल करें हेल्दी फ्रूट्स, आइए जानते हैं इन फ्रूट्स के बारे में

जामुन या ब्लैक प्लम बरसात के मौसम में ही पाया जाता है और कई लोग इसे बहुत शोख से खाते हैं। इससे विटामिन, पोटेशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जामुन आपको फिट और स्वस्थ बनाये रखता है। जामुन फाइबर से भरपूर होता है इसलिए अचानक व्यक्ति के शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने नहीं देता हैं.  मानसून महीने में डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक परफेक्ट फ्रूट साबित होता हैं।

4. चेरी

Lifestyle News: बरसात के मौसम में शरीर के लिए फायदेमंद हैं ये मौसमी फल, मानसून डाइट में शामिल करें हेल्दी फ्रूट्स, आइए जानते हैं इन फ्रूट्स के बारे में

चेरी में कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने के गुण पाए जाते हैं और यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करती हैं। चेरी को खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता हैं। खासतौर पर पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट में भरपूर चेरी शरीर कोसामान्य संक्रमणों से दूर रखने के साथ शरीर की क्षमता को बढ़ाती हैं।

5. पीच

Lifestyle News: बरसात के मौसम में शरीर के लिए फायदेमंद हैं ये मौसमी फल, मानसून डाइट में शामिल करें हेल्दी फ्रूट्स, आइए जानते हैं इन फ्रूट्स के बारे में

पीच एक लो कैलोरी फ्रूट होता है, जो वजन घटाने में काफी मदद करता है। यह विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और कैरोटीन का एक बढ़िया स्रोत माना जाता है। इसमें मौजूद सभी पोषक तत्व एक स्वस्थ, संक्रमण मुक्त और तदंरुस्त शरीर बनाने में मदद करते हैं।

 

Leave a comment