Lok Sabha Election 2024: बिहार में असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहां - उनको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने नहीं देंगे

बिहार हिंदी न्यूज़ , लेटेस्ट हिंदी न्यूज़ , भागलपुर हिंदी न्यूज़ , पंजाब हिंदी न्यूज़ , राजस्थान हिंदी न्यूज़ , राजनितिक हिंदी न्यूज़ , इंडिया हिंदी न्यूज़,हिंदी न्यूज़

असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को काराकाट लोकसभा से पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका प्रसाद के समर्थन में एक विशाल जनसभा के दौरान जनता को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहां कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने नहीं देंगें।

नासरीगंज: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने काराकाट लोकसभा से पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका प्रसाद के समर्थन में एक विशाल जनसभा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। सभा के दौरान ओवैसी ने अपने संबोधन में कहां कि नरेंद्र मोदी को किसी भी हाल में तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगें। डेहरी का पाली पुल कई महीनों से टूटा हुआ है, लेकिन किसी को भी इसकी परवाह नहीं है. उन्होंने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पर भी हमला किया।

एमआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहां कि बिहार के सभी पुल और पुलिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह हैं जो एक ही झटके में पलट जाती हैं। पिछले 15 सालों में लालू राबड़ी के परिवार ने एमवाई समीकरण का बहलावा देकर मुसलमानों के साथ छल-कपट किया है रहा है। बिहार में 17 प्रतिशत मुस्लिम आबादी निवास करती है, फिर भी राजद (राष्ट्रीय जनता दल) ने मात्र दो मुसलम उम्मीदवारों को ही लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है। मेरी पार्टी के विधायकों को तोड़ने के कारण लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को बख्सा नहीं जाएगा।

पीएम मोदी पर किया हमला

Lok Sabha Election 2024: बिहार में असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहां - उनको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने नहीं देंगे

असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहां कि मोदी जी ने बयान दिया कि मेरा जन्म बाइयोलॉजिकल तरीके से नहीं हुआ है। उन्होंने तीनों लोकसभा चुनाव में देशवासियों से को गुमराह करते हए जूठे वादे किये। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं कि मोदी अपने आप को साक्षात भगवान का अवतार मानने लगेंगें। मैं मोदी को ज्ञात कराना चाहता हूं कि भारत सब का है। भारत किसी के बाप की जायदाद नहीं है। भारत को आजादी दिलाने में मुसलमानों का बहुत बड़ा योगदान रहा हैं।

ओवैसी ने जनता को एकजुट होने के लिए कहां

Lok Sabha Election 2024: बिहार में असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहां - उनको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने नहीं देंगे

असदुद्दीन ओवैसी ने सभा में उपस्थित जन समूह से कहां कि आप सब लोग एकजुट हो जाइए और फिर देखना बिहार में भी मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाकर दिखाएंगे। उन्होंने कहां कि सीएए कानून के खिलाफ आवाज मैंने पार्लियामेंट में भी उठाई है। मैं ने कहा था कि यह काला कानून संविधान का विरोधी है। मैने सदन में मोदी और अमित शाह के सामने कानून की प्रति को फाड़कर हवा में लहरा दिया था। उन्होंने कहां कि देश के प्रधानमंत्री ने डेहरी सुअरा हवाई अड्डा मैदान में आयोजित सभा के दौरान अपने सम्बनोधन मे मुजरा शब्द का प्रयोग किया है। उन्होंने लोगों से कहां कि देश के पीएम को इस अपशब्द का प्रयोग करना क्या शोभा देता हैं?

सभा के दौरान मोजूद लोग

Lok Sabha Election 2024: बिहार में असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहां - उनको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने नहीं देंगे

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की सभा के दौरान बक्सर के एआईएमआईएम के उम्मीदवार सह पूर्व मंत्री ददन सिंह पहलवान, पार्टी के विधायक अख्तरुल खान ईमान, काराकाट की प्रत्याशी प्रियंका प्रसाद के साथ गांधी चौधरी, लडडू प्रसाद खान, आमिर खान समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय मतदाता मौजूद थे।

Leave a comment