Lok Sabha Election: पंजाब के संगरूर में सीएम केजरीवाल ने किया रोड शो, भाजपा नेता पर भड़कते हुए कहां - 'गुंडा राज फैला रही मोदी सरकार, पंजाब को नहीं देती

पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बठिंडा हिंदी न्यूज़, राजनीती न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़, लुधियाना हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़

पंजाब में सातवें या आखरी चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। इसी दौरान आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर में विशाल रोड शो किया।

संगरूर: आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर के समर्थन में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार (३० मई) को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान द्वारा संगरूर शहर में विशाल रोड शो निकाला गया। रोड शो के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहां कि मोदी सरकार देश में गुंडा राज फैला रही हैं। तथा पंजाब को उसका हक लेने से रोक रही हैं।

बीस मिनट का रोड शो

Lok Sabha Election: पंजाब के संगरूर में सीएम केजरीवाल ने किया रोड शो, भाजपा नेता पर भड़कते हुए कहां - 'गुंडा राज फैला रही मोदी सरकार, पंजाब को नहीं देती

Subkuz.com की जानकारी के मुताबिक शहर के अग्रसैन चौंक से बस स्टैंड तक बीस मिनट का विशाल रोड शो निकाला गया। इस रोड शो के दौरान बजा में काफी संख्या में आप के समर्थक मौजूद रहे. शहर के सदर बाजार में शहर निवासियों को दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने भारत माता की जय से संबोधन करके भाषण आरंभ किया। केजरीवाल ने कहां कि ईवीएम पर आम आदमी पार्टी के चुनाव निशान का बटन चार नंबर पर मौजूद है और आप सभी को एक जून को वह बटन दबाकर AAP को विजय बनाएं।

केजरीवाल ने रोड शो में मोदी सरकार पर साधा निशाना

Lok Sabha Election: पंजाब के संगरूर में सीएम केजरीवाल ने किया रोड शो, भाजपा नेता पर भड़कते हुए कहां - 'गुंडा राज फैला रही मोदी सरकार, पंजाब को नहीं देती

सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाषण के दौरान जनता से कहां कि भगवंत मान को 92 सीटें  मुख्यमंत्री बनाया। उसी प्रकार अब सभी 13 सीटें जीताकर आम आदमी पार्टी के तेरह सदस्य को संसद में भेजें। वरना मोदी सरकार की गुंडागर्दी काम नहीं होगी और पंजाब को उसका हक भी नहीं मिलेगा। पंजाब से संसद में जाने वाले तेरह सदस्य लड़कर पंजाब की जनता के लिए उनका हक लेकर आएंगे। संगरूर सीट पर मीत हेयर को अधिक से अधिक वोटों से जिताएं। पंजाब में भगवंत मान की सरकार ने बेरोजगारों को नौकरियां दिलाई। गांव, शहर व गली मोहल्ले को विकास किया इसलिए सभी वोट झाडू को देना।

सीएम मान ने किया सभा को संबोधित

Lok Sabha Election: पंजाब के संगरूर में सीएम केजरीवाल ने किया रोड शो, भाजपा नेता पर भड़कते हुए कहां - 'गुंडा राज फैला रही मोदी सरकार, पंजाब को नहीं देती

मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने जनता को संबोधित करते हुए कहां कि दिल्ली में मतदान हो चुका है, लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल 50 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच संविधान और देश को बचाने के लिए संगरूर जनता से वोट मांगने के लिए आए हैं। अरविंद केजरीवाल आप सभी से खुद के लिए वोट नहीं मांग रहे हैं, बल्कि आपके बच्चों के आने वाले भविष्य के लिए वोट मांगने आएं है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मीत हेयर ने सभी का हाथ हिलाकर धन्यवाद किया।

Leave a comment