Maiya Samman Yojana: जल्द मिलेगी 'मंईयां सम्मान योजना' की चौथी किस्त, CM हेमंत ने दी ये खुशखबरी, 51 लाख बहनें होगी लाभान्वित

जल्द मिलेगी 'मंईयां सम्मान योजना' की चौथी किस्त, CM हेमंत ने दी ये खुशखबरी, 51 लाख बहनें होगी लाभान्वित, इंडिया हिंदी न्यूज़, झारखण्ड हिंदी न्यूज़, न्यूज़

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह किस्त छठ पूजा के मौके पर जारी की जाएगी। मंईयां सम्मान योजना झारखंड की महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए शुरू की गई हैं।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त के बारे में अपडेट देते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने घोषणा की कि यह किस्त छठ पूजा के अवसर पर जारी की जाएगी। उन्होंने इस योजना को महिलाओं के सशक्तीकरण से जोड़ा और कहा कि उनकी सरकार ने पहले ही 51 लाख बहनों के खातों में इस योजना की तीसरी किस्त जमा कर दी है।

सीएम सोरेन ने कहा कि यह योजना केवल एक वित्तीय सहायता नहीं है, बल्कि यह उनकी बहनों के सशक्तीकरण की दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि झारखंडवासियों की उन्नति उनकी सरकार का मुख्य लक्ष्य है और यह योजना सिर्फ एक शुरुआत हैं।

हेमंत ने एक्स पर दी जानकारी

Maiya Samman Yojana: जल्द मिलेगी 'मंईयां सम्मान योजना' की चौथी किस्त, CM हेमंत ने दी ये खुशखबरी, 51 लाख बहनें होगी लाभान्वित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए लिखा कि जेल से लौटने के बाद पिछले तीन महीनों में उन्होंने तेजी से कार्य किया है और आगे भी इस गति को बनाए रखने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि वे मिलकर झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त नवरात्रि पर जारी की गई थी, जिसमें शक्तिरूपा के रूप में महिला जनप्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस योजना के अंतर्गत पहली किस्त रक्षाबंधन, दूसरी किस्त करम पर्व, तीसरी किस्त नवरात्रि और दुर्गा पूजा के अवसर पर जारी की गई। अब चौथी किस्त छठ पूजा से पहले सभी बहनों के खातों में पहुंचेगी।

हेमंत सरकार ने शुरू की थी 'मंईयां सम्मान योजना' - विधायक

Maiya Samman Yojana: जल्द मिलेगी 'मंईयां सम्मान योजना' की चौथी किस्त, CM हेमंत ने दी ये खुशखबरी, 51 लाख बहनें होगी लाभान्वित

बुधवार को बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत के कंकुवा गांव में हेमंत सरकार की मंईयां सम्मान योजना के तहत एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विधायक सुखराम उरांव मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में मंईयां सम्मान योजना की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करें।

कार्यकर्ताओं को यह भी कहा गया कि वे गांव-गांव में बैठकें कर उन महिलाओं को चिन्हित करें जो इस योजना से वंचित हैं और उनकी एक सूची तैयार करें।विधायक सुखराम उरांव ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार की मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य आधी आबादी को सम्मान और अधिकार दिलाना है। उन्होंने यह भी बताया कि गरीबों पर आर्थिक बोझ न पड़े, इसके लिए सरकार ने बकाया बिजली बिल माफ कर दिया हैं।

Leave a comment