State Mourning: भारतीय उद्योगपति रतन टाटा का निधन, जानें किन राज्यों में एक दिन का राजकीय शोक किया घोषित?

देश के प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रतन टाटा की उम्र 86 वर्ष थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जानकारी

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रतन टाटा 86 वर्ष के थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि उद्योगपति का अंतिम संस्कार पूरा राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Ratan Tata Death Update: देश के प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रतन टाटा की उम्र 86 वर्ष थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जानकारी दी कि रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कई राज्यों ने रतन टाटा के निधन पर राजकीय शोक की घोषणा की है।

एक दिन का राजकीय शोक घोषित

State Mourning: भारतीय उद्योगपति रतन टाटा का निधन, जानें किन राज्यों में एक दिन का राजकीय शोक किया घोषित?

रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र और झारखंड में एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि गुरुवार को राज्य में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय तिरंगा आधा झुका रहेगा और इस दिन कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने बताया कि रतन टाटा का अंतिम संस्कार गुरुवार को मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा ।

झारखंड सीएम ने दी जानकारी

State Mourning: भारतीय उद्योगपति रतन टाटा का निधन, जानें किन राज्यों में एक दिन का राजकीय शोक किया घोषित?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस अवसर पर राजकीय शोक की घोषणा की। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "झारखंड जैसे पिछड़े राज्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और पद्म विभूषण रतन टाटा जी के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है"।

Leave a comment