Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मोदी पर कसा तंज, भाजपा को आतंकी पार्टी घोषित किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने भाजपा को आतंकियों की पार्टी करार दिया है। खरगे का यह बयान प्रधानमंत्री

खरगे का यह बयान प्रधानमंत्री मोदी की उस टिप्पणी के खिलाफ आया है, जिसमें पीएम मोदी ने यह आरोप लगाया था कि कांग्रेस पार्टी का संचालन अर्बन नक्सलियों द्वारा किया जा रहा है।

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने भाजपा को आतंकियों की पार्टी करार दिया है। खरगे का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई उस टिप्पणी के विरोध में आया है, जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी के पीछे अर्बन नक्सलियों का हाथ है।

भाजपा को लेकर कांग्रेस का बयान

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मोदी पर कसा तंज, भाजपा को आतंकी पार्टी घोषित किया

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी के जवाब में कहा कि "मोदी हमेशा कांग्रेस को अर्बन नक्सली पार्टी के रूप में पेश करते हैं। यह उनकी आदत बन गई है, लेकिन उनकी अपनी पार्टी के बारे में क्या? भाजपा आतंकवादियों की पार्टी है, जो लोगों की पीट-पीटकर हत्या करने में शामिल है। मोदी को ऐसे गंभीर आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है।"

PM मोदी का बयान

पीएम मोदी ने कहा कि 'कांग्रेस को अर्बन नक्सलियों द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हम एकजुट रहें तो कांग्रेस का देश को बांटने का एजेंडा असफल हो जाएगा। सभी देख सकते हैं कि कांग्रेस उन लोगों के साथ खड़ी है, जो भारत के लिए अच्छी नीयत नहीं रखते। कांग्रेस दलितों को दलित और गरीबों को और अधिक गरीब बनाए रखना चाहती है। इसलिए, कांग्रेस से सावधान रहने की आवश्यकता है। अर्बन नक्सली कांग्रेस को चला रहे हैं। यह पार्टी देश को बांटने की कोशिश कर रही है और यही वजह है कि हमें उनकी साजिशों को असफल करने के लिए एकजुट रहना चाहिए। यह एकजुट रहने का समय है।'

खरगे ने आरएसएस प्रमुख के बयान पर किया वार

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मोदी पर कसा तंज, भाजपा को आतंकी पार्टी घोषित किया

शनिवार को नागपुर में विजयदशमी के कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए देश को बांटने की साजिश रचने का आरोप लगाया। इस पर मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "आप (भागवत) खुद उस पार्टी का समर्थन कर रहे हैं, जो देश को विभाजित करना चाहती है।

यह संविधान को बदलने और आरक्षण को खत्म करने की मंशा रखती है, और फिर मुस्लिमों के खिलाफ बयानबाजी करती है।" हरियाणा चुनाव के नतीजों पर खरगे ने कहा कि हरियाणा में जो कुछ भी हुआ, उसकी हम समीक्षा कर रहे हैं। जब रिपोर्ट आ जाएगी, तो स्पष्ट होगा कि ऐसा क्यों हुआ।

पूरा देश, यहां तक कि भाजपा भी यह कह रही थी कि कांग्रेस जीतने जा रही है, लेकिन कौन-सी ऐसी बातें थीं, जिनके कारण कांग्रेस हारी, इसकी विस्तृत जांच की जाएगी।

Leave a comment