मोतीलाल ओसवाल ने Bharat Dynamics पर बुलिश दृष्टिकोण जताया। कंपनी को रक्षा मंत्रालय के आपातकालीन ऑर्डर से लाभ मिलेगा। टारगेट प्राइस ₹2,000 रखा गया, जिससे निवेशकों को 32% तक रिटर्न का अनुमान है।
Stocks: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने डिफेंस सेक्टर की कंपनी भारत डायनामिक्स (Bharat Dynamics) पर बुलिश आउटलुक दिया है। कंपनी को रक्षा मंत्रालय की ओर से मंजूर आपातकालीन खरीद (Emergency Procurement) से लाभ मिलने की संभावना बताई गई है। बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच यह स्टॉक निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है।
टारगेट प्राइस और अनुमानित रिटर्न
मोतीलाल ओसवाल ने Bharat Dynamics के शेयर पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹2,000 कर दिया है। पहले यह ₹1,900 था। वर्तमान में स्टॉक ₹1,518 पर बंद हुआ था। इसका मतलब है कि निवेशकों को लगभग 32% का संभावित रिटर्न मिल सकता है।
कंपनी का प्रदर्शन
ब्रोकरेज के अनुसार सप्लाई चेन चुनौतियों में कमी आने और प्रोजेक्ट्स के तेजी से एग्जीक्यूशन के चलते कंपनी ने तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दिखाया है। हालांकि, प्रोजेक्ट मिक्स के कारण मार्जिन पर कुछ दबाव रहा। भारत डायनामिक्स ने हाल ही में इनवर एंटी-टैंक मिसाइलों के लिए 2,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने की घोषणा की है।
Bharat Dynamics का शेयर इतिहास
कंपनी का शेयर अपने 52 वीक्स हाई 2,096 रुपये से 28% नीचे चल रहा है। एक महीने में स्टॉक 9% चढ़ा है, तीन महीने में 3% की बढ़त, जबकि छह महीने में करीब 8% की गिरावट रही। लंबी अवधि में स्टॉक ने शानदार रिटर्न दिया है। एक साल में 64%, दो साल में 200% और पांच साल में 950% तक निवेशकों को लाभ हुआ है।










