MP SI Bharti 2026: सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के 507 पदों पर आवेदन शुरू,जानें पात्रता और फीस

MP Police में SI और सूबेदार के 507 पदों पर आवेदन शुरू हैं। ग्रेजुएशन जरूरी है। उम्मीदवार 23 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

मध्य प्रदेश पुलिस में SI और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 9 सितंबर 2026 से शुरू हो गए हैं। योग्य उम्मीदवार 23 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती के लिए ग्रेजुएशन अनिवार्य है।

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। MP SI Bharti 2026 के तहत योग्य उम्मीदवार 9 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है।

MP Police SI और Subedar भर्ती में 507 पद

MP SI Bharti 2026: सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के 507 पदों पर आवेदन शुरू,जानें पात्रता और फीस

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग की इस भर्ती के तहत कुल 507 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सूबेदार के 81 पद, विशेष सशस्त्र बल (SAF) में सब-इंस्पेक्टर के 69 पद और जिला पुलिस बल (DEF) में सब-इंस्पेक्टर के 312 पद शामिल हैं। इसके अलावा आर्म्स टेक्निकल के 10, फोटो टेक्निकल के 9, क्यूडी टेक्निकल के 4 और फिंगर प्रिंट टेक्निकल के 22 पद निर्धारित हैं।

ग्रेजुएशन जरूरी, आयु सीमा भी देखें

MP SI और सूबेदार पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक होना अनिवार्य है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 33 या 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

23 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 23 सितंबर 2026 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। इसके बाद हिंदी या अंग्रेजी भाषा का विकल्प चुनकर होम पेज पर Online Form - Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police)-2026 लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद लॉगिन करें और मांगी गई सभी जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क कितना है?

जनरल कैटेगरी और अन्य राज्यों से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, OBC, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 निर्धारित किया गया है। इसके अलावा पोर्टल शुल्क के रूप में ₹60 अलग से देना होगा।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और अन्य नियमों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

Leave a comment