Odisha: 25 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह ओडिशा दौरे पर, सोनपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

भारत हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली न्यूज़, ओडिशा हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदीन्यूज़, 23 अप्रैल हिंदी न्यूज़, 25 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह ओडिशा दौरे पर, ओडिशा न्यूज़

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) 25 अप्रैल, 2024 को ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र सोनपुर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Election 2024: चुनावों के चलते बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 अप्रैल को बलांगीर लोकसभा सीट के तहत ओडिशा दूर पर होंगे। जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र सोनपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी उपाध्यक्ष गोलक महापात्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस जनसभा के बाद मंत्री अमित शाह शाम को भुवनेश्वर में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे।

सोनपुर में चुनावों का शंखनाद: अमित शाह

मिली जानकारी के अनुसार, महापात्र ने कहा है कि ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मां, माटी और मातृभाषा को लेकर लड़ाई शुरू कर दी है। इस लड़ाई का शुभारंभ 25 अप्रैल की दोपहर को सोनपुर की धरती से होगा। वहीं गृह मंत्री अमित शाह 25 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्र सोनपुर से ओडिशा में चुनावी जनसभा का शंखनाद करेंगे।

Odisha: 25 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह ओडिशा दौरे पर, सोनपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

जनसभा को करेंगे संबोधित: अमित 

महापात्र ने जानकारी दते हुए आगे बताया कि, वह चुनावों के दौरान ओडिशा के लोगों के समक्ष वही बात रखने आ रहे हैं, जो उन्होंने दो दिन पहले दिल्ली में एक न्यूज़ चैनल को इंटरव्यु देते हुए कही थी। पार्टी की तरफ से विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अमित शाह जनता को संबोधित करेंगे।

कार्यकर्त्ताओं के साथ चुनावी बैठक

बता दें की जनसभा को संबोधित करने के बाद वह राजधानी भुवनेश्वर आएंगे। शाम को वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। उनके दौरे के शेड्यूल के अनुसार, गृहमंत्री रात में भुवनेश्वर में रुकेंगे। उन्होंने कहा कि ओडिशा में भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनेगी।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस बार बलांगीर लोकसभा सीट के तहत आने वाली कांटाबांजी से चुनाव लड़ रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह भी उसी संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत सोनपुर आ रहे हैं। उनका उस क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसे लेकर पश्चिमी ओडिशा के नेताओं में उत्साह बना हुआ है।

Leave a comment