Lok Sabha Election: आज ओडिशा-बंगाल में पीएम मोदी की रैली, पंजाब में राहुल, UP में अमित शाह और अखिलेश यादव करेंगे चुनाव प्रचार

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, लोकसभा इलेक्शन हिंदी न्यूज़ ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 29 मई हिंदी न्यूज़, आज ओडिशा-बंगाल में पीएम मोदी की रैली चुनाव प्रचार न्यूज़

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण यानि 1 जून के मतदान के लिए अब महज 3 दिन का समय बचा है। ऐसे में अंतिम फेज से पहले राजनीतिक नेताओं ने रैली और जनसभा के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसी दौरान आज पीएम मोदी ओडिशा और बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। इनके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, मंत्री अमित शाह और सीएम योगी भी जनसभा करेंगे।

Election 2024: लोकसभा चुनाव के तहत अब तक छह चरणों के मतदान हो चुके हैं। अब सभी को सातवें चरण यानि अंतिम चरण के लिए होने वाली वोटिंग का इंतजार है। बता दें कि 1 जून को होने वाले इस चरण में 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 57 संसदीय लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

ऐसे में  29 मई यानी बुधवार को सभी दल प्रचार अभियान के लिए सियासी पारा चढ़ा हुआ है। वहीं, 30 मई शाम को इस चरण का चुनावी प्रचार अभियान थम जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा में रैलियां करेंगे।

ओडिशा और बंगाल में पीएम मोदी की रैलियां

Lok Sabha Election: आज ओडिशा-बंगाल में पीएम मोदी की रैली, पंजाब में राहुल, UP में अमित शाह और अखिलेश यादव करेंगे चुनाव प्रचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सातवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल में रैलियां करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी की 29 मई सुबह 11 बजे पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में पहली जनसभा है। इसके बाद पीएम मोदी ओडिशा में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यहां दोपहर 1 बजे मयूरभंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद दोपहर 2:30 बजे बालासोर और शाम 4:30 बजे केंद्रपारा में पीएम मोदी की जनसभा आयोजित की जाएगी।

राहुल और खड़गे की जनसभा

Lok Sabha Election: आज ओडिशा-बंगाल में पीएम मोदी की रैली, पंजाब में राहुल, UP में अमित शाह और अखिलेश यादव करेंगे चुनाव प्रचार

इन लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव प्रचार के लिए आज बुधवार (29 मई) को ओडिशा में रहेंगे। वे बालासोर में दोपहर 12 बजे और भद्रक में दोपहर 1:40 बजे चुनाव प्रचार के लिए जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पंजाब में रोड शो करेंगे। वहीं, लुधियाना और पटियाला में 3 बजे राहुल गांधी की जनसभाएं होंगी।

यूपी में अमित शाह और झारखंड में जेपी नड्डा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। वहीं, सुबह 11:30 बजे महराजगंज में चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी दोपहर 1:15 बजे देवरिया और 2:30 बजे बलिया में तीसरी जनसभा होगी। इसके बाद शाह शाम 4:30 बजे सोनभद्र में रैली आयोजित करेंगे और शाम 6 बजे गाजीपुर में रोडशो करेंगे।

Lok Sabha Election: आज ओडिशा-बंगाल में पीएम मोदी की रैली, पंजाब में राहुल, UP में अमित शाह और अखिलेश यादव करेंगे चुनाव प्रचार

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 12:30 बजे झारखंड के देवघर में अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के लिए जनसभा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वहं देवघर में ही रोडशो करेंगे। बता दें कि शाम 7:30 बजे कोलकाता दक्षिण में भी जेपी नड्डा का रोडशो होगा।

सीएम योगी और अखिलेश यादव का चुनाव प्रचार

Lok Sabha Election: आज ओडिशा-बंगाल में पीएम मोदी की रैली, पंजाब में राहुल, UP में अमित शाह और अखिलेश यादव करेंगे चुनाव प्रचार

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर में अपनी पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगेंगे। इसी दौरान सुबह 11:30 बजे कुशीनगर में उनकी पहली जनसभा होगी। इसी क्रम में दूसरी दोपहर 12:40 बजे देवरिया में और दोपहर 1:50 बजे गोरखपुर में तीसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा बता दें कि गोरखपुर के बांसगांव में भी योगी दोपहर 2:50 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज सोनभद्र और राबर्ट्सगंज में रोड शो होगा। बताया गया कि सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा में उपचुनाव शुरू होंगे। इनके लिए भी अखिलेश यादव प्रचार करेंगे।

Leave a comment