पुतिन की बड़ी चेतावनी, ईरान को लेकर संभावित युद्ध के परिणाम होंगे बेहद गंभीर, पूरी दुनिया पर पड़ सकता है असर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान को लेकर संभावित युद्ध पर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इसके परिणाम COVID-19 जैसे वैश्विक और गंभीर हो सकते हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान को लेकर संभावित युद्ध पर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इसके परिणाम COVID-19 जैसे वैश्विक हो सकते हैं और सप्लाई चेन, ऊर्जा तथा उद्योगों पर गंभीर असर पड़ सकता है।

World News: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान को लेकर संभावित युद्ध के परिणाम बेहद गंभीर हो सकते हैं और इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। पुतिन ने साफ कहा कि इस तरह के संघर्ष के नतीजों का अंदाजा लगाना फिलहाल किसी के लिए भी संभव नहीं है।

कोविड-19 महामारी से की तुलना

पुतिन ने इस स्थिति की तुलना कोविड-19 (COVID-19) महामारी से की। उन्होंने कहा कि जैसे कोरोना महामारी ने अचानक पूरी दुनिया को प्रभावित किया था और इसके परिणामों का पहले से अनुमान लगाना मुश्किल था, उसी तरह यह संभावित युद्ध भी वैश्विक स्तर पर गहरा असर डाल सकता है।

उन्होंने संकेत दिया कि दुनिया एक बार फिर ऐसी स्थिति का सामना कर सकती है जहां हालात तेजी से बदलेंगे और देशों को तुरंत फैसले लेने होंगे।

उद्योग जगत को दी चेतावनी

रूसी राष्ट्रपति ने यह बयान रूस के शक्तिशाली उद्योग संगठन यूनियन ऑफ इंडस्ट्रियलिस्ट्स एंड एंटरप्रेन्योर्स (RSPP) की कांग्रेस को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संभावित संयुक्त हमले से शुरू हुआ संघर्ष अगर और बढ़ता है, तो कई उद्योगों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

पुतिन की बड़ी चेतावनी, ईरान को लेकर संभावित युद्ध के परिणाम होंगे बेहद गंभीर, पूरी दुनिया पर पड़ सकता है असर

पुतिन के अनुसार, यह संकट केवल क्षेत्रीय नहीं रहेगा बल्कि ग्लोबल इंडस्ट्री (global industry) को भी प्रभावित करेगा।

सप्लाई चेन पर गहरा असर

पुतिन ने विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स (logistics), मैन्युफैक्चरिंग (manufacturing) और सप्लाई चेन (supply chain) पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहा सशस्त्र संघर्ष पहले ही इन क्षेत्रों में बाधाएं पैदा कर रहा है। अगर स्थिति और बिगड़ती है तो वैश्विक व्यापार की गति धीमी हो सकती है और कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

ऊर्जा और कच्चे माल पर असर

रूसी राष्ट्रपति ने बताया कि इस संघर्ष का असर हाइड्रोकार्बन (hydrocarbon), धातु (metals), उर्वरक (fertilizers) और अन्य जरूरी संसाधनों पर भी पड़ रहा है। ये सभी क्षेत्र वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इन सेक्टर में पहले से ही दबाव देखने को मिल रहा है और आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है। इससे उत्पादन लागत बढ़ सकती है और कई देशों में महंगाई पर भी असर पड़ सकता है।

पुतिन ने साफ कहा कि इस पूरे संकट के परिणामों की भविष्यवाणी करना बेहद कठिन है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात तेजी से बदल रहे हैं और किसी भी समय स्थिति और बिगड़ सकती है। उनके अनुसार, यह एक ऐसी स्थिति है जहां अनिश्चितता (uncertainty) बहुत ज्यादा है और देशों को हर संभावित स्थिति के लिए तैयार रहना होगा।

वास्तविकता को स्वीकार करने की जरूरत

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस को इस नई वैश्विक वास्तविकता (new reality) को स्वीकार करना होगा। उन्होंने देश को मजबूत और एकजुट रहने की सलाह दी ताकि इस तरह के संकटों का सामना किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा हालात में केवल तैयारी और एकजुटता ही किसी देश को सुरक्षित रख सकती है।

Leave a comment