Srinagar Heavy Snowfall and Rain: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश का कहर; सड़कें बंद, हवाई-रेल सेवाएं प्रभावित

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश से जनजीवन प्रभावित। श्रीनगर में सड़कें बंद, हवाई और रेल सेवाओं पर असर। जानें ताजा हालात और प्रशासन की तैयारियां

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई महत्वपूर्ण सड़कें बंद हो गई हैं।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई महत्वपूर्ण सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि रेल और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है। घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से हालात और बिगड़ गए हैं, जिससे हिमस्खलन और भूस्खलन जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ गया हैं।

सड़कों पर बर्फ और भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें

Srinagar Heavy Snowfall and Rain: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश का कहर; सड़कें बंद, हवाई-रेल सेवाएं प्रभावित

रातभर हुई भारी बर्फबारी और बारिश के चलते श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण बाधित हो गया है। रामसू और काजीगुंड के बीच सड़क के कई हिस्सों पर बर्फ जमा हो गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। मुगल रोड, श्रीनगर-लेह हाईवे और एसएसजी रोड जैसी प्रमुख सड़कें भी बर्फबारी के कारण बंद कर दी गई हैं।

हवाई और रेल सेवाएं भी प्रभावित

खराब मौसम के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर सुबह की सभी उड़ानें प्रभावित हुईं। हालांकि, मौसम में कुछ सुधार के बाद दोपहर 11 बजे से उड़ानों का संचालन फिर से शुरू किया गया। वहीं, भारी बर्फबारी के कारण बारामूला-बडगाम रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मूसलाधार बारिश से दो लोगों की मौत

Srinagar Heavy Snowfall and Rain: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश का कहर; सड़कें बंद, हवाई-रेल सेवाएं प्रभावित

लगातार बारिश के चलते जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ। सुरनकोट इलाके में एक एसयूवी वाहन पर अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर गिर पड़ा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रियासी जिले में एक 14 वर्षीय किशोर तेज बहाव वाली धारा पार करने की कोशिश में बह गया और उसकी भी दर्दनाक मौत हो गई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हालात सुधरने की संभावना जताई है, लेकिन प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। बर्फबारी से बाधित सड़कों को खोलने के लिए भारी मशीनरी लगाई गई है, ताकि यातायात को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।

Leave a comment