Stock Market: ट्रंप के चावल टैरिफ बयान से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 25,750 से नीचे

अमेरिका के चावल टैरिफ संकेत से भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले। निवेशक अमेरिका-भारत ट्रेड डील और IPO अपडेट पर भी नजर रख रहे हैं।

अमेरिका के चावल टैरिफ संकेत से भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले। निवेशक अमेरिका-भारत ट्रेड डील, ग्लोबल मार्केट दबाव और IPO सेगमेंट की गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए हैं।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 9 दिसंबर, 2025 को एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच लाल निशान में खुले। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले चावल पर टैरिफ लगाने की संभावना जताई। इसके चलते निवेशकों का सेंटीमेंट नेगेटिव रहा और अमेरिका के साथ संभावित ट्रेड डील पर भी असर पड़ा। 

बीएसई सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक गिरकर 84,742 पर खुला और सुबह 9:25 बजे 437.87 अंक गिरकर 84,664 पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह, NSE का निफ्टी-50 25,867 पर खुला और 134.75 अंक की गिरावट के साथ 25,825.80 पर कारोबार कर रहा था।

ग्लोबल मार्केट का दबाव

वॉल स्ट्रीट पर बिकवाली और अमेरिका-चीन व्यापार सौदों के चलते पूरे एशिया में बाजारों में गिरावट आई। अमेरिकी सरकार द्वारा H200 चिप की चीन को बिक्री की मंजूरी के बाद मेनलैंड चीन का CSI 300 इंडेक्स 0.11 फीसदी गिरा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग 0.41 फीसदी नीचे आया। जापान का निक्केई 0.11 फीसदी और दक्षिण कोरिया का KOSPI 0.39 फीसदी गिरा। अमेरिकी शेयर बाजार भी लाल निशान में बंद हुए, जिसमें डॉव जोन्स 0.45 फीसदी, एसएंडपी 500 0.35 फीसदी और नैस्डैक 0.14 फीसदी नीचे रहा। निवेशक इस हफ्ते फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक पर नजर बनाए हुए हैं।

चावल से जुड़े शेयरों पर निगाह

घरेलू बाजार में आज चावल से जुड़े शेयरों पर खास ध्यान रहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ के संकेत से यह चिंता बढ़ गई है कि वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच ट्रेड डील अनसुलझी रह सकती है। निवेशक इस क्षेत्र से जुड़े कंपनियों के प्रदर्शन पर नजर रख सकते हैं।

IPO अपडेट

मैनबोर्ड सेगमेंट में कोरोना रेमेडीज और वेकफिट इनोवेशन के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन में प्रवेश करेंगे। एसएमई सेगमेंट में फ्लाईविंग्स सिम्युलेटर ट्रेनिंग सेंटर, एनकॉम्पास डिजाइन इंडिया और मेथडहब सॉफ्टवेयर के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन आज बंद होगा। नियोकेम बायो सॉल्यूशंस और हेलोजी हॉलिडेज़ के शेयर आज लिस्ट होंगे। इसके अलावा, वेस्टर्न ओवरसीज़ स्टडी अब्रॉड और लक्ज़री टाइम लिमिटेड के आईपीओ अलॉटमेंट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Leave a comment