Surya Gochar 2025: सूर्य गोचर से इन 2 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, भगवान विष्णु की पूजा करने से जातक पर बरसती हैं सूर्य देव की कृपा

सूर्य गोचर 2025 में इन 2 राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। भगवान विष्णु की पूजा करने से जातकों पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसेगी। जानें राशिफल और उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव की कृपा प्राप्त होने से व्यक्ति को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है और उसके जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं। सूर्य आत्मा के कारक माने जाते हैं और इनकी उपासना करने से व्यक्ति को आरोग्य जीवन का वरदान मिलता है। साथ ही, पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। भगवान विष्णु की पूजा करने से सूर्य देव की विशेष कृपा बरसती हैं।

फाल्गुन का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, क्योंकि इस महीने में सूर्य और बुध ग्रह ने राशि परिवर्तन किया है। आने वाले समय में बुध देव फिर से राशि परिवर्तन करेंगे, लेकिन इससे पहले सूर्य देव ने नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है। इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन विशेष रूप से दो राशि के जातकों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। इन जातकों को करियर, वित्तीय स्थिति और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सूर्य गोचर 2025 

Surya Gochar 2025: सूर्य गोचर से इन 2 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, भगवान विष्णु की पूजा करने से जातक पर बरसती हैं सूर्य देव की कृपा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव ने 19 फरवरी 2025 को नक्षत्र परिवर्तन किया है। आत्मा के कारक माने जाने वाले सूर्य देव आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र (Surya Shatabhisha Nakshatra 2025) में प्रवेश कर चुके हैं। इस नक्षत्र में सूर्य देव 3 मार्च तक विराजमान रहेंगे, जिसके बाद वे अगले दिन नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।

इसके अलावा, 14 मार्च को सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए यह बदलाव शुभ रहेगा, तो कुछ के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं। सूर्य देव के इस गोचर से करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। इन 2 राशियों की लॉटरी लगने वाली हैं।

1. वृषभ राशि 

Surya Gochar 2025: सूर्य गोचर से इन 2 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, भगवान विष्णु की पूजा करने से जातक पर बरसती हैं सूर्य देव की कृपा

सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। इस परिवर्तन से कारोबार में वृद्धि होगी और नए काम की शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और पार्टनरशिप में किए गए कामों से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी और किसी करीबी व्यक्ति की मदद प्राप्त होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में ऊर्जा बनी रहेगी। 

सरकारी क्षेत्र से आर्थिक लाभ हो सकता है और जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिलने के योग हैं। इसके अलावा, समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

2. कुंभ राशि 

Surya Gochar 2025: सूर्य गोचर से इन 2 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, भगवान विष्णु की पूजा करने से जातक पर बरसती हैं सूर्य देव की कृपा

सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस परिवर्तन से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के योग बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे और बिगड़ी हुई बातें बन जाएंगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना हैं।

इसके अलावा, धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं, जिससे आध्यात्मिक शांति मिलेगी। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस शुभ समय में भगवान शिव की पूजा करें और प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करने से और अधिक लाभ मिलेगा।

Leave a comment