UP News: आगरा के एयरफोर्स कैंपस में अग्निवीर ने किया सुसाइड, राइफल से खुद को मारी गोली, दो साल पहले अग्निवीर में हुआ था भर्ती

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़,उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 5 जुलाई हिंदी न्यूज़,आगरा के एयरफोर्स कैंपस में अग्निवीर ने किया सुसाइड न्यूज़

आगरा एयरफोर्स स्टेशन कैंपस में तैनात बलिया के थाना रेवती के गांव नारायणपुर के रहने वाले 22 वर्षीय अग्निवीर ने मंगलवार रात को परिसर में ड्यूटी के दौरान अपनी राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। अभी तक सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है।

Agniveer Suicide: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एयरफोर्स स्टेशन कैंपस में तैनात श्रीकांत चौधरी नाम के एक अग्निवीर ने अपनी राइफल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। यह घटना मंगलवार देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार इस घटना की जानकारी बुधवार सुबह 7 बजे दी गई। सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ड्यूटी के दौरान किया सुसाइड

मिली जानकारी के अनुसार आगरा के बलिया स्थित थाना रेवती के गांव नारायणपुर निवासी 22 वर्षीय श्रीकांत चौधरी पुत्र मंजी चौधरी 2 वर्ष पहले अग्निवीर भर्ती ज्वाइन की थी। वर्तमान में वह आगरा एयरफोर्स कैंपस में तैनात थे। बताया कि मंगलवार रात करीब 1 बजे परिसर में ड्यूटी के दौरान श्रीकांत ने अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली। जिस वजह से मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

UP News: आगरा के एयरफोर्स कैंपस में अग्निवीर ने किया सुसाइड, राइफल से खुद को मारी गोली, दो साल पहले अग्निवीर में हुआ था भर्ती

 SHO ने दी जानकारी

शाहगंज थाने के SHO अधिकारी ने subkuz.com टीम को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को यह घटना होने के बाद पुलिस को इसकी सूचना बुधवार को मिली। इसमें एयरफोर्स स्टेशन की और से अग्निवीर के सुसाइड करने की जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि अग्निवीर ने राइफल से अपने माथे के बीच में गोली मारी। जानकारी मिलते ही अग्निवीर के परिजन बुधवार सुबह बलिया से आगरा पहुंचे। परिजनों का कहना है कि श्रीकांत से एक दिन पहले ही उनकी बातचीत हुई थी। उस समय वह बिलकुल नॉर्मल लग रहे थे।

सुसाइड करने का कारण सामने नहीं आया

पुलिस ने बताया कि अभी तक श्रीकांत के सुसाइड करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके लिए अभी जांच की पुष्टि की जा रही है। इस दौरान मृतक के स्वजन जवान के शव को अंतिम संस्कार के लिए बुधवार शाम को ही बलिया लेकर चले गए थे।

 

 

Leave a comment