Columbus

आगरा में जंगलो में नाबालिग का सिर कुचला, गला दबाया, मरा समझकर भागे आरोपी:कांपता देख चौकीदार ने ओढ़ाया तौलिया

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के जंगल में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल की नाबालिग लड़की मरणासन्न अवस्था में मिली थी। दैनिक भास्कर और कई मीडिया रिपोर्टर, लोगों द्वारा बताई गई उस जगह पर पहुंचे जहाँ ये घटना घटी थी। जिन लोगों ने लड़की को उस हालत में देखा था। उन लोगों ने पूरी तफ्सील से पूरे हालात को बयां किया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जहां लड़की मिली, वो जगह गांव से 4 किमी. दूर है। गांव के लोगों के मुताबिक, जब लड़की मिली, तब वो थर-थर कांप रही थी। जंगल के अंदर झाड़ियों में खून फैला था। उसको घसीटे जाने के निशान थे। कपड़े, चप्पल भी इधर-उधर पड़े थे। शरीरपूरा लहूलुहान था।

चौकीदार ने सबसे पहले देखा, तौलिया ओढ़ा दी

गांव में मिले लड़कों ने हमें जंगल में लड़की को घसीटने के निशान दिखाए। यह निशान करीब 200 मीटर तक बने हुए थे

आगरा के सिकंदरा इलाके के मांगरौल गुर्जर में कई किमी एरिया में जंगल ही जंगल है। यहां कंटीली झाड़ियां हैं। शुक्रवार को जंगल के बीच से गुजर रहे रास्ते से करीब 10 फीट दूर झाड़ी में लड़की बेहोशी की हालत में थी।

ड्यूटी कर लौट रहे गांव के रहने वाले चौकीदार जयप्रकाश ने किसी के कराहने की आवाज सुनी। उसने इधर-उधर देखा तो झाड़ी में हलचल होते दिखी। पास जाकर देखा तो खून से लथपथ लड़की पड़ी थी। वह कांप रही थी। चौकीदार ने अपने पास से तुरंत तौलिया ओढ़ा दी। इसके बाद उसे झाड़ी से बाहर निकाला। लड़की के शरीर के कई हिस्से से खून बह रहा था।

 

झाड़ियों में कई जगह खून ही खून दिखाई दे रहा
भास्कर टीम जब लड़की के गांव जा रही थी तो रास्ते में कई लोग मिले। इनमें से 3 युवक मोनू और उनके दो साथी थे, जो लड़की मिलने के तुरंत बाद वहां पहुंचे थे। वो हमें जंगल लेकर गए। कंटीली झाड़ियों के बीच हम घने जंगल में दाखिल हुए। झाड़ियों में खून ही खून दिखाई दे रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे वहां संघर्ष हुआ है।

करीब 200 मीटर घसीटा, झाड़ी में फंसा था दुप्ट्‌टा
ऐसा लग रहा था कि लड़की को घसीटकर इसी खून वाली जगह पर लाकर छोड़ दिया गया। वहां पर बेहोश होने के बाद खून जमा हो गया था। लड़की ने वहां पर उल्टी भी की थी। लड़की को इस खून वाली जगह से करीब 200 मीटर तक घसीटा गया था। करीब 50 मीटर की दूरी पर एक झाड़ी थी। यहां पर लड़की का दुपट्‌टा फंसा था। यहां से कुछ दूरी पर लड़की की चप्पल पड़ी मिली थीं।

 

मिले थे बाइक के टायर के निशान

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना स्थल से 200 मीटर दूर पर यमुना है। जंगल से बीच से सूनसान रास्ता जा रहा था। जहां पर युवती की चप्पल मिली थीं, वहां से कुछ दूरी पर बाइक के टायर के निशान दिखाई दिए थे। वहां पर जूतों के निशान भी पुलिस को मिले थे।

 

हर तरफ कांटे ही कांटे
जंगल में हर तरफ कांटे ही कांटे हैं। लड़की को जंगल में घसीटा गया। इस कारण उसके चेहरे और शरीर पर कांटे चुभे थे। बताया गया कि कांटे लगने के कारण ही उसके शरीर से खून निकल रहा था। उसके सिर पर भी पत्थर मारा गया था। इसके अलावा गले पर भी निशान थे। आरोपी लड़की को मरा समझकर ही वहां पर फेंक कर गए थे।

 

पीड़िता बोली- बाइक पर बैठाकर ले गया था
शुक्रवार शाम को पीड़िता को होश आया। पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी का कहना है कि वो गांव के बाहर जा रही थी। तभी एक बाइक सवार आया, उसने घर पर छोड़ने की बात कही। जंगल के पास आकर उसने कुछ पीने को दिया। इसके बाद वो बेहोश हो गई थी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर रेप, जान से मारने के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का अभी इलाज चल रहा है।

आरोपी युवक गणेश को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसका एक दोस्त फरार है।

आरोपी हिरासत में, दोस्त फरार

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी गणेश को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि गणेश की पीड़िता के गांव में रिश्तेदारी है। इसको लेकर उसका गांव में आना जाना है। चार माह से उसकी पीड़िता से बात हो रही थी। आरोपी किरावली का रहने वाला है।

घटना वाले दिन वो अपने दोस्त के साथ बाइक से रुनकता आया था। उसने युवती को बुलाया। रेस्टोरेंट में खाना भी खाया। इसके बाद वो युवती को छोड़ने जा रहा था। तभी वो उसे जंगल में ले गए। इसका युवती ने विरोध किया। इसको लेकर उसने दोस्त के साथ पीड़िता को पीटा। उसके सिर पर पत्थर मारा और गला दबाया। उसे मरा समझकर जंगल में फेंक कर भाग गया।

 

गांव वाले बोले- पहली बार हुई ऐसी घटना
लड़की के गांव में जाने पर हर तरह इस घटना की चर्चा थी। हर कोई घटना से सहमा था। उनका कहना था कि इससे पहले कभी इस तरह की घटना नहीं हुई। जिसने भी यह हैवानियत की है, उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। उनका कहना था कि ऐसी घटना पहली बार देखी।

Leave a comment