Android 17 जून तक हो सकता है रोलआउट, Gemini AI और फ्रॉड कॉल ब्लॉकिंग फीचर मिलेंगे

Google का Android 17 जून 2026 तक रोलआउट हो सकता है। इसमें Gemini AI, फ्रॉड कॉल ब्लॉकिंग, स्मार्ट वॉयस टाइपिंग और डिजिटल वेलबीइंग फीचर्स मिलेंगे।

Google ने Android Show 2026 में Android 17 और नए AI फीचर्स पेश किए हैं। अपडेट के जरिए यूजर्स को Gemini AI, स्मार्ट कॉल सुरक्षा, बेहतर वॉयस टाइपिंग और डिजिटल वेलबीइंग से जुड़े कई नए टूल्स मिलेंगे।

Tech: Google ने Android 17 के साथ अपने AI इकोसिस्टम को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी के नए अपडेट्स में Gemini AI आधारित स्मार्ट फीचर्स, फर्जी कॉल डिटेक्शन, एडवांस वॉयस टाइपिंग और डिजिटल यूसेज कंट्रोल जैसे बदलाव शामिल हैं। Google के मुताबिक, नया एंड्रॉयड वर्जन जून 2026 तक रोलआउट किया जा सकता है, जबकि बाकी AI फीचर्स चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होंगे।

AI की मदद से रुकेगी फर्जी कॉलिंग

Google एंड्रॉयड में नया ‘Verified Financial Call’ फीचर जोड़ने जा रहा है, जिसका उद्देश्य ऑनलाइन फ्रॉड को कम करना है। अगर किसी यूजर के फोन में बैंक का आधिकारिक ऐप इंस्टॉल है, तो सिस्टम आने वाली कॉल को वेरिफाई करेगा। AI यह पहचानने की कोशिश करेगा कि कॉल वास्तव में बैंक की तरफ से है या नहीं। संदिग्ध कॉल मिलने पर फोन खुद उसे डिस्कनेक्ट भी कर सकेगा।

कंपनी का मानना है कि इससे बैंकिंग फ्रॉड और OTP स्कैम जैसे मामलों पर काफी हद तक रोक लग सकती है।

Gemini AI करेगा कई काम आसान

Google अब Gemini AI को एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह डेवलप कर रहा है। यह यूजर की पसंद, लोकेशन और बजट के आधार पर कई कामों में मदद करेगा। उदाहरण के तौर पर, खाना ऑर्डर करने के दौरान Gemini रेस्टोरेंट सर्च करने से लेकर मेन्यू चुनने तक सहायता कर सकेगा।

हालांकि, सिक्योरिटी कारणों से पेमेंट का अंतिम स्टेप यूजर को खुद पूरा करना होगा। कंपनी AI ऑटोमेशन को ज्यादा उपयोगी और सुरक्षित बनाने पर जोर दे रही है।

Googlebook और नए यूजर फीचर्स पर भी फोकस

Google एक नए Android-बेस्ड लैपटॉप ‘Googlebook’ पर भी काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें विंडोज जैसा इंटरफेस मिलेगा, लेकिन ऐप्स एंड्रॉयड इकोसिस्टम पर आधारित होंगे। इसमें Gemini AI सपोर्ट, हल्का डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

इसके अलावा, Gboard में ‘Rambler’ नाम का नया AI वॉयस टाइपिंग फीचर भी आएगा। यह बिखरे हुए शब्दों को समझकर उन्हें व्यवस्थित टेक्स्ट में बदल सकेगा। वहीं, ‘Pause Point’ फीचर यूजर्स को सोशल मीडिया और रील्स की आदत को कंट्रोल करने में मदद करेगा, जहां ऐप खोलने से पहले कुछ सेकंड का रुकाव मिलेगा।

Leave a comment