Apple Camera AirPods सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, Siri के साथ मिलेगा AI विजुअल सपोर्ट

Apple जल्द कैमरा सपोर्ट वाले नए AirPods लॉन्च कर सकता है। इनमें Siri के साथ AI विजुअल सपोर्ट, स्मार्ट गाइडेंस और रियल-टाइम असिस्टेंस फीचर्स मिल सकते हैं।

Apple जल्द ऐसे AirPods लॉन्च कर सकता है जिनमें कैमरा आधारित AI फीचर्स मिलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये डिवाइस Siri के जरिए आसपास की चीजों को समझने, नेविगेशन और स्मार्ट असिस्टेंस जैसे कामों में मदद करेंगे।

Tech: Apple के नए कैमरा सपोर्ट वाले AirPods को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ऐसे वायरलेस ईयरबड्स पर काम कर रही है जो विजुअल डेटा को समझकर Siri के साथ बेहतर AI एक्सपीरियंस देंगे। इन AirPods में कैमरा फोटो या वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए नहीं, बल्कि आसपास की जानकारी पहचानने और यूजर को स्मार्ट सुझाव देने के लिए इस्तेमाल होगा।

Siri के साथ मिलेगा नया AI एक्सपीरियंस

Apple अपने नए AirPods में ऐसी कैमरा टेक्नोलॉजी लाने की तैयारी कर रहा है जो आसपास की चीजों को पहचानने में मदद करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन कैमरों का इस्तेमाल फोटो या वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए नहीं होगा। इसके बजाय, ये लो-रेजोल्यूशन विजुअल डेटा को प्रोसेस करेंगे, जिससे Siri यूजर के सवालों का ज्यादा स्मार्ट तरीके से जवाब दे सकेगी।

बताया जा रहा है कि यूजर सामने रखी चीजों के बारे में Siri से जानकारी पूछ सकेंगे। उदाहरण के तौर पर, किचन में मौजूद सामान देखकर Siri खाना बनाने से जुड़े सुझाव दे सकती है। इसके अलावा, यह फीचर नेविगेशन और रियल-टाइम गाइडेंस में भी मदद कर सकता है।

डिजाइन में होंगे छोटे बदलाव

नए AirPods का डिजाइन काफी हद तक AirPods Pro 3 जैसा रहने की उम्मीद है, लेकिन कैमरा मॉड्यूल की वजह से इनके स्टेम्स थोड़े लंबे हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इनमें एक छोटा LED इंडिकेटर भी दे सकती है, जो यह बताएगा कि विजुअल डेटा क्लाउड पर भेजा जा रहा है या नहीं।

Apple फिलहाल इन डिवाइसेज के प्रोटोटाइप्स की टेस्टिंग कर रहा है। डिवाइस डिजाइन वैलिडेशन टेस्ट स्टेज में पहुंच चुके हैं, जिसे प्रोडक्शन से पहले का अहम चरण माना जाता है।

Meta और OpenAI को मिल सकती है टक्कर

AI आधारित गैजेट्स की रेस में Apple का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। Meta पहले से अपने स्मार्ट ग्लासेस के जरिए AI और विजुअल टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। ऐसे में कैमरा सपोर्ट वाले AirPods Apple को इस सेगमेंट में मजबूत स्थिति दे सकते हैं।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Apple आने वाले समय में स्मार्ट ग्लासेस और AI पेंडेंट जैसे नए डिवाइसेज पर भी काम कर रहा है। कंपनी इन प्रोडक्ट्स को अगले कुछ वर्षों में पेश कर सकती है, जिससे उसका AI इकोसिस्टम और मजबूत होगा।

Leave a comment