Mivi One 5G आज 24 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा। फोन में Snapdragon 5G चिपसेट, 50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी मिलेगी। इसे Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Tech: Mivi One 5G को कंपनी आज दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में पेश करेगी। यह Mivi का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें Qualcomm Snapdragon 5G चिपसेट, 50MP प्राइमरी कैमरा, 6,000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज दिया जाएगा। फोन Android 16 के साथ आएगा और इसे पांच कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया जाएगा।
Mivi One 5G आज भारत में होगा लॉन्च

Mivi One 5G की लॉन्चिंग आज, 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगी। कंपनी के मुताबिक, स्मार्टफोन को भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फोन का डेडिकेटेड लैंडिंग पेज भी लाइव है।
Snapdragon 5G चिपसेट और 50MP कैमरा
Mivi One 5G में Qualcomm Snapdragon 5G चिपसेट दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी प्रोसेसर के सटीक मॉडल का खुलासा नहीं किया है। Mivi का दावा है कि इस सेगमेंट में Snapdragon 5G प्रोसेसर के साथ आने वाला यह एकमात्र फोन होगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा। इसका मुख्य कैमरा 50MP सेंसर के साथ आएगा, जबकि दूसरे कैमरे की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
6,000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें 128GB स्टोरेज भी मिलेगा। फोन Android 16 पर चलेगा और कंपनी ने इसे Android 18 तक अपडेट देने का वादा किया है।
Mivi One 5G को बरगंडी, पिंक, ग्रे, ब्लू और ग्रीन समेत पांच कलर ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा। कीमत को लेकर कंपनी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके करीब ₹15,000 के प्राइस सेगमेंट में आने की संभावना है।
Mivi Care+ से मिलेगी आफ्टर-सेल्स सर्विस
Mivi ने नए स्मार्टफोन के साथ 'Mivi Care+' आफ्टर-सेल्स प्रोग्राम भी पेश किया है। इसके तहत एक साल की कॉम्प्लिमेंट्री स्टैंडर्ड वारंटी दी जाएगी। कंपनी का कहना है कि भारत में 500 से ज्यादा ऑथराइज्ड सर्विस हब्स के जरिए ग्राहकों को सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी।
कंपनी फोन के लिए सात दिन की रिप्लेसमेंट पॉलिसी भी देगी। इसके अलावा ग्राहक Mivi Care+ मोबाइल ऐप के जरिए अपनी डिजिटल सर्विस को ट्रैक कर सकेंगे।
Mivi के अनुसार, 19,000 से ज्यादा पिन कोड्स में Mivi One 5G के लिए फ्री डोरस्टेप सर्विस पिकअप और रिटर्न डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध होगी। यह स्मार्टफोन कंपनी के ऑडियो प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो से आगे बढ़कर स्मार्टफोन बाजार में पहला कदम है।













