Odisha: पुरी जगन्नाथ रथयात्रा! रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, मची भगदड़, एक की मौत और 400 श्रद्धालु घायल

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, ओडिशा हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 8 जुलाई हिंदी न्यूज़, रथयात्रा के दौरान मची भगदड़, एक की मौत, 400 श्रद्धालु घायल

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान प्रभु बलभद्र के रथ खिंचे जाने के दौरान अचानक श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई, जिसमें 400 श्रद्धालु घायल हो गए और वहीं, एक की मौत हो गई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Puri Jagannath Rath Yatra 2024: जगन्नाथ पुरी में महाप्रभु की रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। रथयात्रा में प्रभु बलभद्र का रथ खींचे जाने के दौरान लोगों में अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, लगभग 400 श्रद्धालुओं के इस हादसे में घायल होने की खबर मिली हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक महाप्रभु के रथ यात्रा में भीड़ ज्यादा होने की भक्त आपस में खींच - तानव करने लगे और इस वजह से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। फिलहाल घायल श्रद्धालुओं का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रथयात्रा के दौरान मची भगदड़

Odisha: पुरी जगन्नाथ रथयात्रा! रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, मची भगदड़, एक की मौत और 400 श्रद्धालु घायल

ओडिशा स्थित पुरी में रविवार (7 जुलाई) को जगन्नाथ रथयात्रा का उत्सव अपने चरम पर था। वहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन के लिए उमड़े थे। इसी दौरान रथयात्रा की सभी तैयारियां पहले ही संपन्न कर ली गई थी। शाम करीब 5:20 बजे पुरी में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती द्वारा रथों की पूजा-अर्चना कर रथयात्रा शुरू की गई।

इसके बाद जैसे ही भगवान बलभद्र के रथ तालध्वज को खींचना शुरू किया गया , उसी समय लाखों की संख्या में भीड़ बेकाबू हो गई। इसी दौरान देखते ही देखते भगदड़ मच गई। लोग धक्का मुक्की करते हुए इधर-उधर भागने लगे और एक-दूसरे पर गिरने लगे। अचानक मची भगदड़ के कारण लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और सैंकड़ों लोग हादसे में घायल हो गए।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, घायलों को पुरी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों की टीम उस समय घायलों के इलाज में जुट गई। बता दें कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Odisha: पुरी जगन्नाथ रथयात्रा! रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, मची भगदड़, एक की मौत और 400 श्रद्धालु घायल

पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम मृतक के परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक बताया कि, मृतक श्रद्धालु ओडिशा से बाहर का रहने वाला था।

वहीं, बता दें कि इस हादसे पर दुख जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा कि इस हादसे घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। इस दौरान उन्होंने हादसे की जांच के लिए भी अधिकारीयों को आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

पुरी जगन्नाथ धाम रथयात्रा में प्रभु बलभद्र जी के रथ खींचने के दौरान मची भगदड़ में हुई एक श्रद्धालु की मौत पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दुख जाहिर किया है। इसके साथ ही सीएम चरण ने मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये मुआवजा और घायलों का मुफ्त इलाज कराने का निर्देश दिया है।

Leave a comment